Handmade Rose flower: खुद बना सकते हैं घर पर गुलाब का सुंदर फूल, देखें क्‍या हैं इसका तरीका

लाइफस्टाइल
Updated Feb 07, 2021 | 17:03 IST

कागज से बना गुलाब हो तो आप घर में कहीं भी सजा सकते है। इसे आप कई तरह के रंगों में बना सकते हैं। यहां देखें कैसे आप घर पर कागज से सुंदर गुलाब का फूल बना सकते हैं।

घर को अक्सर लोग तरह-तरह के फूलों से सजाते हैं। ऐसे में फूल हमेंशा बाजार जा कर लाना पड़ता है। जिसमें काफी पैसा भी खर्च होता है। फूलों से सजा हुआ घर बिल्कुल दुल्हन की तरह खूबसूरत नजर आता है। ऐसे में यदि गुलाब का फूल हो, तो घर की रौनक और भी बढ़ जाती है। घर को सजाने से हमारे अंदर भी पॉजिटिव एनर्जी आती है और हम किसी भी काम को खुशी-खुशी करते हैं। ऐसे में यदि आप अपने हाथों से कागज का गुलाब को बनाकर घर को सजाएं, तो यह न केवल आपके हुनर को बताएंगा बल्कि आपके पैसे क्यों भी बचाने का काम करेगा। इसे यदि आप अपने घर में बनाएंगे तो इससे आपके बच्चे की आर्ट एंड क्राफ्ट के प्रति जिज्ञासा और भी बढ़ेगी और वह इसे खुद से करना सीखेंगे। तो आइए जाने इसे बनाने का तरीका।

कागज से गुलाब बनाने की सामग्री
- रंगीन कागज
- पेंसिल
- स्केल
- गोंद 
- कैंची

कागज से गुलाब बनाने की विधि

- कागज से गुलाब बनाने के लिए सबसे पहले रंगीन कागज लें।

- अब कागज पर 5 सेंटीमीटर का पेंसिल से बॉक्स बना लें।

- अब कागज पर बनाएं बॉक्स को स्क्वायर आकार में कैंची से कट कर ले।

- अब कटे हुए तीन टुकड़े को बीचो-बीच त्रिभुजाकार 3 फोल्ड करें।

- इसी प्रकार तीनों कागज के टुकड़े को भी करें।

- अब उस पर चांद के आकार का पेंसिल से आकार बनाकर उसे कैंची से काट लें।

- अब कटे हुए तीनों कागज को खोल दें।

- अब एक फ्लावर में 1 बैटल कट करें।

- दूसरे फ्लावर में  2 बैटल कट करें।

- तीसरे फ्लावर में 3 बैटल कट करें।

- अब हर फ्लावर में गम लगाकर एक पंखुड़ी से दूसरे पंखुड़ी में चिपकाएं।

- अब चिपके हुए फ्लावर की पंखुड़ियां को नीचे की तरफ हल्का-हल्का मोड़ें।

- अब बनाएं गए गुलाब की पंखुड़ियों को एक दूसरे के ऊपर डाल कर चिपकाएं।

- अब एक ग्रीनशीट ले और उसे बीचो-बीच लंबा मोड़कर उस पर पेंसिल से चांद का आकार बनाकर कैंची से काट लें।

- बाद में उसे बनाएं गए फ्लावर के किनारे चिपका दें।

देखें गुलाब का सुंदर फूल बनकर तैयार है। इसे आप घर के क‍िसी कोने में या देने वाले ग‍िफ्ट पर सजा सकते हैं। 

अगली खबर