Teej Special Rangoli Design: हर‍ियाली तीज की पूजा में बनाएं के रंगोली ड‍िजाइन, दोगुना हो जाएगा त्‍योहार का रंग

लाइफस्टाइल
Updated Aug 11, 2021 | 13:54 IST

Teej Special Rangoli Design: तीज महिलाओं का एक विशेष पर्व है। मान्‍यता है क‍ि इस दिन घर में रंगोली बनाने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं।

Teej Special Rangoli 2021: भारत में हर शुभ अवसर पर घर में रंगोली जरूर बनाई जाती है। तीज भी हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए खुशियों का व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला और निराहार रहकर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। मान्यताओं के अनुसार कुंवारी लड़कियां यदि सच्चे मन से तीज की पूजा करें, तो मनवांछित पति मिलता है। धर्म के अनुसार तीज के ही दिन भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न होकर उनसे शादी किए थे। इस दिन महिलाएं मिट्टी की मां पार्वती और भोलेनाथ की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा अर्चना करती हैं। पूजा की अगली सुबह सूर्य उदय होने के बाद महिलाएं अन्न जल ग्रहण करती है। इस पूजा में महिलाएं सोलह शृंगार कर माता पार्वती को सुहाग की सारी सामग्री चढ़ाती है।

शास्त्रों के अनुसार तीज के दिन रात्रि जागरण करने से जीवन की सभी विघ्न-बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस व्रत में जल का सेवन करने से अगला जन्म मछली में होता है। तीज में सभी महिलाएं अपने घर में माता पार्वती और शिव की प्रतिमा के सामने तरह-तरह की रंगोलियां बनाती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार इस दिन घर में रंगोली बनाने से सुख शांति और सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं। तीज के दिन रंगोली बनाने से मां पार्वती प्रसन्न होकर पति की आयु दीर्घ कर उनके जीवन की सभी विघ्न-बाधाओं को दूर कर देती हैं। रंगोली बनाने से घर की दरिद्रता हमेशा के लिए खत्म हो जाती है। इस तीज यदि आप मां पार्वती की असीम कृपा पाने के लिए घर में रंगोली बनाने की सोच रही हैं, तो यहां आप बेहद आसान डिजाइन देख सकती है।

यह डिजाइन बनाने में आपको ज्यादा परेशानी भी नहीं होगी और बहुत जल्द खूबसूरत डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। यहां आप तीज स्पेशल रंगोली डिजाइन देख सकती है।

अगली खबर