Lucknow City Buses: बस यात्रियों के लिए राहत की खबर, लखनऊ में चलेंगी नई 32 ई-बसें और 100 नई सीएनजी बसें

Lucknow City Buses: लखनऊ में बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी में 130 नगर बसें बढ़ने वाली हैं।

 Electric buses
लखनऊ में चलेंगी नई 32 ई-बसें (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • बस यात्रियों के लिए राहत की खबर
  • लखनऊ में रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 130 नई बसें
  • 30 नई ई-बसें और 10 नई सीएनजी बसें होंगी शामिल

Lucknow City Buses: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बस द्वारा सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में 32 नई ई-बसें और शामिल होंगी। इसके अलावा 100 नई सीएनजी बसें भी शामिल करने की तैयारी है। नगर विकास के तहत नगरीय परिवहन निदेशालय निदेशक डॉ राजेन्द्र पनसिया ने गुरुवार को गोमतीनगर और दुबग्गा ई-बस डिपो का दौरा किया। दोनों डिपो पर दो घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईआईएम रोड पर इलेक्ट्रिक बस से पांच किलोमीटर तक सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। 

डॉ राजेन्द्र पनसिया ने गोमतीनगर में पुरानी कंडम बसें नीलाम करने के निर्देश दिए। साथ ही 100 नई सीएनजी बसें जल्द शामिल कराने के लिए भी कहा। ताकि बस यात्रियों को सफर में कोई परेशानी न हो।

जनता को ज्यादा से ज्यादा सिटी बसें उपलब्ध कराने के निर्देश 

सिटी ट्रांसपोर्ट के मैनेजर संचालन एमबी नातू के अनुसार, आयुक्त ने जनता को ज्यादा से ज्यादा सिटी बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने 32 और बसों के जल्द संचलान के निर्देश दिए। दूसरी ओर, कानपुर से राजधानी लखनऊ जाने वाले बस यात्रियों का सफर और भी आसान होने वाला है, साथ ही महंगे किराये से भी बच सकेंगे। परिवहन निगम जल्द ही इस रूट पर नई सीएनजी बसें चलाने जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही कानपुर से लखनऊ रूट के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। 

कानपुर से लखनऊ रूट पर भी यात्रियों को मिलेगी राहत

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि, पहले चरण में 10 बसों का संचालन करने की योजना है। ये बसें रोजाना कानपुर से लखनऊ के बीच चार फेरे लगाएंगी। निगम के अधिकारियों का कहना कि, कानपुर-लखनऊ रूट पर चलने वाली सीएनजी बसों का किराया क्या रहेगा, इसको लेकर चर्चा हो रही है। अभी किराया तय नहीं किया गया है। हालांकि सीएनजी बसों का किराया तय करने का अंतिम फैसला रोडवेज के एमडी ही करेंगे। बता दें कि, सीएनजी का माइलेज डीजल बसों से ज्यादा होता है। ऐसे में संभावना है कि, डीजल के मुकाबले सीएनजी बस का किराया कम तय किया जाएगा।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर