Smart Crossroads in Lucknow : लखनऊ के 33 चौराहे दिसंबर तक ऐसे बनेंगे स्मार्ट, 33 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Smart Crossroads in Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 33 ऐसे चौराहे हैं, जिनको स्मार्ट बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने इसकी शुरुआत कर दी है। इन चौराहों को स्मार्ट बनाने में 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Smart Crossroads in Lucknow
लखनऊ के चौराहे बनेगें स्मार्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • लखनऊ के 33 चौराहे बनेगे स्मार्ट
  • फुटपाथ व डिवाइडर पर लगेंगे पौधे
  • बारिश से पहले होगी नालों की सफाई

Smart Crossroads in Lucknow : लखनऊ शहर के 33 चौराहों को स्मार्ट बनाया जाएगा। इन पर करीब 53 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ये काम दिसंबर तक कर लिए जाएगे। नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा ने सिकंदर चौराहे से जेब्रा कॉसिंग तक के कार्य का शुभारंभ कर इसकी शुरुआत की। इस पहले चौराहे का काम भी 45 दिन में पूरा किया जाएगा। वहीं गंदगी से पटे तालाबों और झीलों को साफ कराकर उन्हें अमृत सरोवर बनाया जाएगा। हरियाली बढ़ाने के लिए फुटपाथ व डिवाइडर पर पौधे लगाने के साथ वर्टिकल गार्डन भी तैयार किये जाएंगे।

बारिश से पहले नालों की सफाई का काम पूरा किया जाएगा। चौराहे से लेकर शहर की सूरत संवारने के लिए होने वाले इन कार्यों को प्रदेश सरकार ने कायाकल्प योजना का नाम दिया है।

नाला सफाई कार्य का किया निरीक्षण

सिकंदरबाग चौराहे पर जेब्रा क्रॉसिंग कार्य का शुभारंभ करने के बाद विकास मंत्री ने गोमती नगर स्थित सहारा शहर के पीछे से जाने वाले नाले के पानी को बायोरेमेडिएशन तकनीक से शोधित करने के कार्य को देखा। इसके बाद विभूतिखंड एमजे ग्रांड लॉन के पास चल रहे नाला सफाई के कार्य का भी उन्होंने निरीक्षण किया। 

60 दिन के कायाकल्प अभियान में और सुधार लाएंगे

इस दौरान उन्होंने कहा कि, पिछले दिनों में शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हुए हैं। अगले 60 दिन के कायाकल्प अभियान में इसमें और सुधार लाया जाएगा। इस अभियान में चौराहों को सुंदर और जनसुविधाओं को और अच्छा बनाया जाएगा। जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी। फुटपाथ सुंदर बनाए जाएंगे। सवारी गाड़ियों के लिए जगह भी चिह्नित की जाएगी।

ये प्रमुख चौराहे संवारे जाएंगे

आयकर चौराहा, मीराबाई मार्ग, लाल बहादुर शास्त्री, सुशीला देव स्मृति वाटिका, पेपर मिल कॉलोनी तिराहा, गोल मार्केट, मड़ियांव चौराहा, टेढ़ी पुलिया, मुंशीपुलिया, कपूरथला, बालागंज, मटियारी, महानगर, गवर्नर हाउस, कालीदास, चिनहट, सुषमा हॉस्पिटल, खुर्रम नगर, कोनेश्वर चौराहा आदि।

कई प्रमुख स्थानों पर दो बार होगी सफाई

नगर आयुक्त ने बताया कि, शहर के मुख्य बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों पर सुबह के अलावा शाम चार से आठ बजे के बीच भी सफाई होगी। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर