Lucknow Flight: हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर, लखनऊ से एयर एशिया अगस्त में शुरू करेगी फ्लाइटें

Lucknow Airport: लखनऊ से दूसरे राज्यों में जाने के लिए हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से एयर एशिया अगस्त में फ्लाइटें शुरू करेगी। इससे यात्रियों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।

Lucknow News
लखनऊ से जल्द शुरू होगी एयर एशिया की फ्लाइट सेवा (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: ANI
मुख्य बातें
  • हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी
  • अमौसी एयरपोर्ट से एयर एशिया अगस्त में शुरू करेगी फ्लाइटें
  • यात्रियों को आने-जाने में मिलेगी राहत

Lucknow Airport: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अमौसी हवाईअड्डे से नई एयरलाइन कंपनी एयर एशिया जुड़ने वाली है। यह विमान कंपनी पांच शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करेगी। लखनऊ से पांच अगस्त से दिल्ली, मुंबई, गोवा, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर देंगी। आपको बता दें कि, लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे से रोजाना 100 के आसपास घरेलू और अंतरराष्ट्रीय विमानों का संचालन किया जा रहा है। यहां से एयरलाइन कंपनी इंडिगो की फ्लाइटें ज्यादा उड़ती हैं। इस एयरपोर्ट से सालभर में 55 लाख से ज्यादा यात्री हवाई सफर करते हैं। 

एयर एशिया लखनऊ से पांच शहरों के लिए उड़ान शुरू करने जा रही है। यहां से रोजाना दिल्ली के लिए तीन फ्लाइट उड़ान भरेंगी। बेंगलुरु के लिए दो फ्लाइट उड़ेंगी। कोलकाता, मुंबई और गोवा के लिए रोजाना एक-एक फ्लाइट की सेवा शुरू होगी। 

यहां के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध कराएगी एयर एशिया

इसके अलावा, एयर एशिया लखनऊ से जयपुर, कोच्चि, रांची, श्रीनगर, गुवाहाटी के लिए भी कनेक्टिंग फ्लाइट भी उपलब्ध कराएगी। एयर एशिया की लखनऊ से दिल्ली के लिए पहली उड़ान सुबह 9 बजकर 05 मिनट पर होगी। जबकि रात 8 बजकर 40 मिनट पर दूसरी, रात 11 बजकर 45 मिनट पर तीसरी उड़ान होगी। लखनऊ से दिल्ली का किराया 4103 रुपये रहेगा। वहीं, दिल्ली से लखनऊ के लिए सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर पहली उड़ान होगी। दोपहर एक बजे और रात 10 बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। दिल्ली से किराया 4064 रुपये तय किया गया है।

लखनऊ से बंगलुरु के लिए सुबह 9:45 बजे पहली उड़ान

लखनऊ से बेंगलुरु की फ्लाइट सुबह 9:45 बजे और शाम को चार बजकर 55 मिनट पर उड़ेगी, इसमें सफर करने वाले यात्रियों को 6098 रुपये किराया चुकाना होगा। वापसी में बेंगलुरु से सुबह 6 बजकर 50 मिनट और दोपहर 2 बजे फ्लाइट उड़ेंगी। इनका किराया 6319 रुपये तय किया गया है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंबई की उड़ान शाम 4 बजकर पांच मिनट पर रहेगी। इस फ्लाइट में सफर करने के लिए 6098 रुपये चुकाने होंगे। वापसी में मुंबई से दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर उड़ान भरेगी। वापसी में किराया 5523 रुपये रहेगा।

6098 रुपये में लखनऊ से कोलकाता पहुंचेंगे यात्री

लखनऊ हवाई अड्डे से कोलकाता के लिए फ्लाइट सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी। इस फ्लाइट के लिए 6098 रुपये किराया तय किया गया है। कोलकाता से लखनऊ के लिए सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर यह फ्लाइट उड़ेगी। यात्री को 6581 रुपये किराया देना होगा। वहीं, चौधरी चरण सिंह अमौसी हवाईअड्डे से गोवा के लिए दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके लिए यात्रियों को 4838 रुपये चुकाने होंगे। गोवा से लखनऊ के लिए शाम पांच बजकर 45 मिनट पर उड़ान भरेगी। इस फ्लाइट का किराया 5033 रुपये तय किया गया है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर