शुक्रवार रात 8 बजे से शुरू होगा UP में कर्फ्यू, वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रहेंगी ये पाबंदिया

उत्‍तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,238 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 199 लोगों की जान गई। बीते 24 घंटे में ठीक होकर 22,566 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं।

यूपी में वीकेंड कर्फ्यू के दौरान पाबंदियां, वीकेंड कर्फ्यू, उत्तर प्रदेश ,यूपी ,Restrictions during Weekend Curfew in UP, Weekend Curfew, Uttar Pradesh, UP.
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी में आज यानि शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा।   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • उत्‍तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,238 नए मामले
  • 199 लोगों की हुई मौत
  • बीते 24 घंटे में ठीक होकर 22,566 लोग डिस्चार्ज भी हुए

नई दिल्ली:  उत्‍तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 37,238 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 199 लोगों की जान गई। बीते 24 घंटे में  ठीक होकर 22,566 लोग डिस्चार्ज भी हुए हैं। वहीं लखनऊ में 24 घंटे में 5,682 नए केस आए जबकि 7,165 लोग ठीक हुए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच यूपी में आज यानि शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं के अलावा अन्‍य सभी के बाहर जाने पर पाबंदी रहेगी।

बिना मास्‍क और थूकने पर जुर्माना
प्रदेश में सभी के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। पहली बार मास्क के बिना पकड़े जाने पर ₹1000 का जुर्माना लगाया जाए। अगर दूसरी बार बिना मास्क के पकड़ा जाए तो दस गुना अधिक जुर्माना लगाया जाना चाहिए। इसी के साथ थूकने पर भी जुर्माना लगाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।

वीकेंड कर्फ्यू के दौरान रहेंगी पाबंदिया-

  1.  प्रदेश के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बन्दी होगी। इस अवधि में केवल स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आपातकालीन सेवाओं ही संचालित होंगी।
  2.  प्रदेश के सभी शासकीय चिकित्सालयों में ओपीडी सेवाएं स्थगित रखी जाएंगी। सरकारी चिकित्सालयों में केवल आपातकालीन सेवाएं ही संचालित होंगी।
  3.  गर्भवती और रोगियों को चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने की अनुमति रहेगी।
  4.  भारत सरकार और राज्य सरकार के अधिकारी, कर्मचारी, आपातकालीन सेवाएं, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, पुलिस, अग्नि शमन आदि को इजाजत रहेगी।
  5.  पंचायक चुनाव ड्यूटी के कर्मचारियों के लिए पाबंदी नहीं।
  6.  मेडिकल स्टोर, किराना की दुकान और दूध-सब्जी छोड़कर सभी दुकानें और सेवाएं बंद रहेंगी।
  7.  मेडिकल सामान सप्‍लाई वाहनों पर पाबंदी नहीं।
  8.  सभी बाजार, हाट, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय बंद रहेंगे।
  9.  आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को जारी होगा पास, मॉल, जिम, ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।
  10.  रेस्त्रां खुले रहेंगे, लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत है।
  11.  दूसरे राज्यों उत्तर प्रदेश आने वाले लोगों के आवागमन पर कोई रोक नहीं।
  12.  प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी आईडी कार्ड के साथ आ-जा सकते हैं।
  13.  पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी, पेट्रोलियम, गैस, खुदरा और भंडारण आउटलेट।
  14.  ऑटोरिक्शा/टेम्पो/ई-रिक्शा आदि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन पूरी तरह बन्द रहेगा।
  15.  बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर