हर घर नल योजना की जमीनी हकीकत, रूबरु होंगे जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

हर घर नल योजना, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यूपी में इस दिशा में कितनी प्रगति हुई है उसके बारे में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जमीनी स्तर पर खुद निरीक्षण करेंगे।

Jal Shakti Department, UP, Swatantradev Singh, Yogi Adityanath, Har Ghar Nal Yojana
swatantra dev singh Minister  

यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हर घर नल योजना का हाल जानने बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। कैसा काम हो रहा उसकी जमीनी हकीकत से भी रूबरू होंगे। इसे लेकर मंत्री ने अधिकारियों से जानकारी भी ली है। उन्होंने हर घर नल योजना, नमामि गंगे और भूगर्भ जल व लघु सिंचाई की योजनाओं की प्रगति की अधिकारियों से जानकारी ली। मंत्री ने इस दौरान विभागीय योजना को प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं का हाल जाना। स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के मिशन को हर हाल में मिलकर आगे बढ़ाना है। इसके लिए योजनाओं को समय से पूरा करने में सबको जुटना है।

जमीनी हकीकत को खुद परखेंगे स्वतंत्र देव सिंह
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विभाग की एक-एक योजना की नियमित मॉनीटरिंग और समय पर काम को पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिये। उन्होंने अधिकारियों से अगले 100 दिनों के लक्ष्य को तय कर उसको पूरा करने में जुट जाने के लिए भी कहा। हर घर नल योजना की प्रगति का हाल जानने के लिए जल शक्ति मंत्री बुंदेलखंड और गांव में जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी गांव-गांव पहुंचकर जलापूर्ति की एक एक योजना का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे खुद हर योजना का औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बुंदेलखंड और विंध्य में हर घर नल योजना की सराहना की।

बुंदेलखंड और विंध्य इलाके की तस्वीर बदली
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि  कहा कह हर घर नल योजना ने बुंदेलखंड और विंध्य की तस्वीर को बदलने का काम किया है। इस काम को और तेजी के साथ, बेहतर तरीके से पूरा करने में अधिकारी जुट जाएं। उन्होंने काम के दौरान आने वाली परेशानियों को निस्तारित करने का भी अधिकारियों को आश्वासन दिया। समीक्षा बैठक में जल शक्ति मंत्री ने विभाग की योजनाओं का प्रजंटेशन भी देखा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के बावत सवाल पूछे। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अनुराग श्रीवास्तव और अधिशासी निदेशक ग्रामीण जलापूर्ति विभाग अखंड प्रताप सिंह समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

रेन वॉटर हारवेस्टिंग पर जोर
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों से कहा कि भूगर्भ जल में सुधार के लिए रेन वॉटर हारवेस्टिंग को जन आंदोलन बनाना होगा। उन्होंने इसके लिए स्कूल प्रबंधन, स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर भूगर्भ जल संरक्षण के लिए काम करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार भूगर्भ जल संरक्षण में सहयोग करने वालों को सम्मानित करने की भी योजना बना रही है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर