Lucknow Crime News: पहले शराब पिलाया फिर चाकू गोद कर जीजा ने साले की कर दी हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Lucknow Murder: लखनऊ के सरोजनीनगर में रोहित बुंदेला की हत्या के आरोप में उसके जीजा चंदन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रोहित ने अवैध संबंध का विरोध करने पर जीजा की पिटाई की थी, साथ ही भांजे पर हमले की कोशिश की थी।

Lucknow Murder Case
लखनऊ बेइज्जती का बदला लेने के लिए कर दी हत्या  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बेइज्जती का बदला लेने के लिए युवक ने की साले की हत्या
  • आरोपी बहनोई ने पुलिस के सामने कबूल किया जुर्म
  • साले ने अपनी प्रेमिका के सामने जीजा की कर दी थी पिटाई

Lucknow Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरोजनी नगर के रोहित सिंह बुंदेला (25) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी उसके सगे बहनोई चंदन सिंह को गिरफ्तार किया है। चंदन ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपने साले की हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल पहले रोहित ने अपनी प्रेमिका और घरवालों के सामने अपने बहनोई को पीट दिया था। इसी का बदला लेने के लिए ही आरोपी ने साजिश रचकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से जालौन के उरई के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र सिंह बुंदेला सरोजनी नगर के मुल्लाही खेड़ा में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। गुरुवार की रात में वीरेंद्र के बेटे रोहित की हत्या हो गई थी। उसका शव किसान पथ ब्रिज से पहले नहर किनारे पटरी पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। दरअसल, रोहित ने एक राहगीर की मोबाइल रिकॉर्डिंग में जीजा पर आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 

रोहित का पड़ोसी महिला से अफेयर था

पुलिस ने सरोजनी नगर के गौरी विहार में रहने वाले चंदन और एक अन्य रिश्तेदार को अगले ही दिन हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी चंदन ने सच उगल दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार आर्य ने बताया कि चंदन ने कबूल किया कि करीब चार साल पहले ससुरालवाले गौरी विहार कॉलोनी में किराये पर रहते थे। उसी दौरान चंदन की पत्नी नेहा ने रोहित और पड़ोसी महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस दौरान रोहित को काफी समझाया गया। लेकिन रोहित ने झगड़ा किया। वह महिला से दूर होने को तैयार नहीं हुआ। बेटे को महिला से अलग करने के लिए पिता वीरेंद्र गौरी विहार का मकान छोड़कर मुल्लाहीखेड़ा में किराए के मकान में रहने लगा था। उसके बाद भी रोहित ने महिला से मिलना नहीं छोड़ा। 

चंदन ने कबूल किया जुर्म

रोहित को लगता था कि चंदन के भड़काने पर परिवार वाले महिला से संबंध का विरोध करते हैं। इसी शक में रोहित ने डेढ़ साल पहले जीजा चंदन सिंह की पिटाई कर दी थी। फिर बहन के मायके आने पर भांजे पर चाकू से हमला करने की कोशिश की थी। इन बातों से खफा चंदन का सब्र जवाब दे गया था। उसने साले रोहित की हत्या का मन बना लिया। चंदन ने रोहित को मारने की कई बार साजिश रची, लेकिन सफल नहीं हो पाया था। पुलिस ने बताया कि चंदन ने कबूला कि आठ सितंबर को बाइक से साले रोहित के साथ किसान पथ ब्रिज से नहर पटरी पर पहुंचे। यहां दोनों ने शराब पी। शराब पीने से रोहित को नशे हो गया। जब वह घर जाने लगा तभी चंदन ने साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान किसी बाइक सवार को आता देख चंदन मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने खून से सने चंदन के कपड़े और चाकू बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर