Lucknow News : लखनऊ में झाड़ फूंक के बहाने किशोरी से मौलाना ने किया दुष्कर्म, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

Lucknow News: मोहनलालगंज क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मौलाना ने मां के साथ झाड़ फूंक के लिए गई किशोरी से चार महीने पहले दुष्कर्म किया था। किशोरी ने मां को आपबीती बताई, लेकिन समाज में बदनामी के डर से वह चुप्पी साध गई। किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।  

Lucknow News
झाड़ फूंक के नाम पर किशोरी से रेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मौलाना ने मां के साथ झाड़ फूंक के लिए गई किशोरी से चार महीने पहले किया था दुष्कर्म
  • किशोरी ने मां को बताया लेकिन वह समाज में बदनामी के डर से चुप्पी साध गई
  • पिता के एफआईआर पर पुलिस ने मौलाना के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का केस

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले मौलाना ने मां के साथ झाड़ फूंक के लिए गई किशोरी से चार महीने पहले दुष्कर्म किया था। किशोरी ने मां को पूरी आपबीती बताई, लेकिन समाज में बदनामी के डर से वह चुप्पी साध गई। कुछ दिन बाद गांव से बाहर काम करने वाला पिता घर वापस आया तो घटना की जानकारी हुई। किशोरी के पिता ने मोहनलालगंज थाने में  मौलाना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

पुलिस के अनुसार, मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के ही एक गांव में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। पिता बाहर रहकर नौकरी करता है। किशोरी मां के साथ एक मस्जिद के मौलाना के पास झाड़ फूंक के लिए जाती थी। वहां मौलाना ने चार महीने पहले किशोरी को झाड़ फूंक के बहाने अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया था। 

लोकलाज के डर से नहीं की शिकायत

उन्नाव के थाना अजगैन स्थित दरियापुर निवासी मौलाना मोहनलालगंज के एक गांव में मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करता है। उसी गांव में किराए का मकान लेकर झाड़ फूंक भी करता है। उसी गांव की 15 वर्षीय किशोरी मौलाना के पास झाड़ फूंक के लिए गई हुई थी। मौलाना ने किशोरी को अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया और किसी को इसके बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस घटना के बारे में जब किशोरी ने अपनी मां को बताया तो परेशान मां ने लोकलाज के डर से कोई शिकायत नहीं की। बेटी को भी ऐसा करने से मना कर दिया।

मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज

किशोरी ने मां से कहा तो समाज में बदनामी के डर से मां चुप्पी साध गई। कुछ दिन पहले पिता घर लौटे तो किशोरी ने उन्हें सारी बात बताई। वहीं मंगलवार को बेटी के साथ थाने पहुंचकर पिता ने आरोपी मौलाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस ने मौलाना के नाम दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज कुलदीप दुबे के अनुसार, एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर