UP Crime News: ये कैसी ममता! मां की करतूत पापा को बताने की मासूम को मिली ये सजा, जानिए पूरा मामला

UP Crime News: मासूम का बस इतना सा कसूर था कि, मां की करतूतों के बारे में पापा को बताता था। यही वजह थी कि मां ने प्रेमी संग मिल 4 साल के बेटे को मौत की नींद सुला दिया। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी के अरुण नाम के एक शख्स के साथ अवैध संबंध हैं।

UP Crime News
मां ने प्रेमी संग मिल अपने ही बेटे से की दरिंदगी  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बहन के घर जाकर बेटे के मर्डर का प्लान बनाया
  • महिला व प्रेमी ने मर्डर कर पेड़ पर लाश टांग दी
  • पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर मामले का खुलासा किया

UP Crime News: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर एक महिला ने मां की ममता पर दाग लगाते हुए अपने प्रेमी संग मिल 4 साल के मासूम बेटे की हत्या कर डाली। ऐसा करते वक्त उसके हाथ भी नहीं कांपे। मासूम का बस इतना ही गुनाह था कि, वो मां की करतूतों की जानकारी अपने पिता को देता था। दरअसल आरोपी महिला का एक शख्स के साथ गत 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यही वजह थी कि उसने बेटे को रास्ते से हटाने के लिए उसका कत्ल कर दिया। मृतक के पिता ने थाने में आरोपी पत्नी व उसके कथित प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

बुलंदशहर सिटी एसपी एसएन तिवारी ने बताया कि, थाने में एक बच्चे के लापता होने का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद तलाशी अभियान के तहत बच्चे की लाश कोतवाली थाना इलाके में एक पेड़ पर झूलती मिली। इस मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू की तो सामने आया कि, मृतक की मां के अरुण नाम के एक शख्स के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने आरोपी अरुण की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया। थाने लाकर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर बताया कि उसने बच्चे का मर्डर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। 

मासूम का मर्डर कर पेड़ पर लटका दिया था शव

एसपी एसएस तिवारी के मुताबिक सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की निवासी महिला अपने 4 साल के बेटे के साथ गुरुवार की देर शाम को अपनी बहन के घर चली गई। इसके बाद वहां पर उसका कथित प्रेमी अरुण उसके बेटे को अपने साथ लेकर चला गया। इसके थोड़ी देर बाद आरोपी महिला भी चली गई। इसके बाद परिजनों ने महिला व उसके बेटे की तलाश शुरू की जब दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि, उसकी पत्नी के अरुण नाम के एक शख्स के साथ अवैध संबंध हैं। वह अक्सर उसे रास्ते से हटाने की धमकी देता था। पति ने पुलिस को बताया कि, मेरा बेटा अपनी मां की करतूतों के बारे में मुझे जानकारी देता था। इसके बाद में पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। वहीं आरोपी अरुण की मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया गया। इसके बाद उससे मिली जानकारी के अनुसार 4 साल के मासूम का शव एक पेड़ से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने हत्या के आरोप में कलयुगी मां को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर