Lucknow Special Train: यात्रीगण कृपया ध्यान दें,लखनऊ से मुंबई जाना होगा और आसान, रेलवे ने चलाई ये स्पेशल ट्रेन

Lucknow Special Train: रेल से लखनऊ से मुंबई के लिए सफर करने वाले यात्रियों के लिए गुड न्यूज है। रेलवे ने एक साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ऐसे में यात्रियों का लखनऊ से मुंबई जाना और आसान हो जाएगा।

Lucknow Special Train
लखनऊ से मुंबई लिए चलेगी विशेष ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रेल यात्रियों के लिए रेलवे चलाएगा और स्पेशल ट्रेन
  • मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच वाया लखनऊ होकर चलेगी यह ट्रेन
  • 27 अप्रैल से 17 जून तक चलेगी यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Lucknow Special Train: मुंबई सेंट्रल से बनारस के बीच वाया लखनऊ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 अप्रैल से चलेगी। यह ट्रेन 17 जून तक चलाई जाएगी। ट्रेन का संचालन हफ्ते में एक दिन ही किया जाएगा। यह ट्रेन राजधानी लखनऊ के अलावा भी कई स्टेशन पर रुकेगी। आपको बता दें कि, उत्तर रेलवे ने रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का एलान किया है।

गाड़ी नंबर-09183 मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात में 10:50 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे काशी में यात्रियों को उतार देगी। 

27 अप्रैल से 15 जून तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि, गाड़ी संख्या 09183/84 मुंबई साप्ताहिक स्पेशल बनारस मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक चलेगी। 09183 मुंबई सेंट्रल बनारस साप्ताहिक 27 अप्रैल से 15 जून तक प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से रात 10:50 बजे चलकर शुक्रवार सुबह 10:30 बजे लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचेगी। वापसी में 09184 बनारस-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 29 अप्रैल से 17 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को बनारस से दोपहर ढाई बजे चलेगी।

रविवार सुबह 4:35 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। 
दीपक कुमार के अनुसार, यह स्पेशल ट्रेन लखनऊ, रायबरेली, कानपुर सेंट्रल, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, आगरा फोर्ट, शिकोहाबाद, अमेठी, टुंडला, भदोही, भोगांव, जंघई, अछनेरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, गंगापुर सिटी, रतलाम, बोरीवली, वडोदरा, सूरत और वापी स्टेशनों पर दोनों तरफ से रूककर चलेगी। 

वाराणसी से दिल्ली के लिए भी स्पेशल ट्रेन
इसके अलावा रेलवे ने वाराणसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का एलान किया है। ट्रेन संख्या 04051 बनारस-आनंद विहार टर्मिनल 2 मई से 27 जून तक चलाई जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन हर शनिवार और सोमवार को बनारस से शाम 5:30 बजे चलेगी। यह ट्रेन भदोही, जंघई, प्रयागराज जंक्शन और कानपुर सेंट्रल से होते हुए सुबह 8:05 बजे आनंद विहार टर्मिनल पर आएगी। आनंद विहार से गाड़ी नंबर 04052, 1 मई से 26 जून तक हर शुक्रवार और रविवार को रात 11 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 11:50 बजे बनारस पहुंच जाएगी। आपको बता दें कि, इस स्पेशल ट्रेन में कुल 19 कोच होंगे।
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर