Lucknow Tourist Places : अब चमकेंगे लखनऊ के पर्यटन स्थल, बाजारों में भी स्वच्छता के लिए यह है प्लान

Lucknow Tourist Places : नवाबों का शहर अब और चमकेगा। खासतौर पर यहां के पर्यटन स्थल। इनको संवारने को लेकर कवायद तेज हो गई है।

Lucknow city tourist place
अब लखनऊ के पर्यटन स्थलों होगें और साफ, सुंदर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक में लिया निर्णय
  • अपने प्रतिष्ठान के सामने व्यापारी लगाएंगे एक साइज-एक रंग का बोर्ड
  • हफ्ते में एक बार बाजार-पर्यटन स्थलों की होगी धुलाई

Lucknow Tourist Places :  लखनऊ शहर को और सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम ने काम शुरू कर दिया है। इस बार निगम ने तय किया है कि बाजारों और पर्यटन स्थलों को प्रमुखता पर सुंदर बनाया जाएगा। निगम बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया कि अमीनाबाद, कैसरबाग, चौक और हजरतगंज बाजार को सुंदर बनाया जाएगा। 

इन चारों बाजारों के व्यापारियों को निर्देश दिया गया है कि सभी एक रंग और एक साइज का बोर्ड अपने प्रतिष्ठान पर लगाएंगे। बाजार में हर दिन दो बार सफाई होगी। सुबह एक बार कचरा उठाया जाएगा और फिर शाम आठ बजे दूसरी बार कचरा उठेगा। इसके अलावा बाजार के प्रमुख स्थलों पर उच्च स्तरीय डस्टबिन रखे जाएंगे। 


पर्यटन स्थलों की होगी धुलाई

नगर निगम के बोर्ड की बैठक में निर्णय हुआ है कि, शहर के पर्यटन स्थलों की हफ्ते में एक बार धुलाई कराई जाएगी। ताकि उसके ऊपर से धूल एवं अन्य गंदगी हट जाएग। इसके अलावा सभी पर्यटन स्थलों पर लाइटिंग आदि की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। बोर्ड की बैठक में मौजूद अपर नगर आयुक्त अभय कुमार पांडेय ने बताया कि निगम अब 'स्वच्छ लखनऊ, सुंदर लखनऊ' की दिशा में एक स्तर आगे आकर काम करना शुरू कर चुका है। सिर्फ नई चीजों का निर्माण करना या पुरानी चीजों का संरक्षण ही काफी नहीं, उनका रख-रखाव बेहतर होना भी बेहद जरूरी है। 


वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अब शहर के प्रमुख बाजारों की सड़कें, चौराहों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत सभी काम कराए जाने हैं। शहर में एक वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। इसका निर्माण उद्यान विभाग कराएगा। एक्यूआई मानक के अनुसार वायु प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों के किनारे हरित जोन विकसित किया जएगा। फसाड़ लाइटिंग कराई जाएगी। चौराहों पर लैंडस्केपिंग होगी। 


जेब्रा क्रॉसिंग, लेन पेंटिंग आदि कार्य होंगे

अपर नगर आयुक्त के मुताबिक लोक निर्माण विभाग द्वारा लेन पेंटिंग कराई जाएगी। जेब्रा क्रॉसिंग, साइनेज चिह्न, स्टैंडर्ड बोर्ड आदि लगाए जाएंगे। फुटपाथ को दुरुस्त कराया जाएगा। 
 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर