Rohingyas: यूपी से 4 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी लेकिन यह कई मायनों में खास है

यूपी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो रोहिंग्या मुसलमानों को यूपी में बसने में मदद करते थे। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का कहना है कि पीएफआई से किसी तरह का लिंक अभी तक नहीं मिला है।

Arrest of Rohingyas, UP Police, Rohingya Muslims, ADG Law and Order Prashant Kumar, PFI
UP से 4 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी लेकिन यह कई मायनों में खास 
मुख्य बातें
  • यूपी से चार और रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी के बाद गिरोह का भांडाफोड़
  • रोहिंग्या मुसलमानों के बसने में गिरोह करता था मदद
  • यूपी से अब तक 15 रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी, देश में सर्वाधिक

यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि एटीएस ने एजेंटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो रोहिंग्याओं के भारत में अवैध प्रवास के लिए जाली कागजात की व्यवस्था करते थे। इस संबंध में यूपी के मेरठ में अवैध तरीके से रह रहे 4 रोहिंग्या मुसलमानों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम चार आरोपियों हाफिज शफीक, अजीजुर रहमान, मुफिजुर रहमान और मोहम्मद इस्माइल हैं।

गिरोह के पास से जाली पहचान पत्र और दूसरे कागजात बरामद
गिरफ्तार लोगों के पास से जाली पहचान पत्र, पासपोर्ट, लैपटॉप, पेन ड्राइव और विदेशी मुद्रा सहित आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए हैं।अब तक गिरफ्तार किए गए सभी रोहिंग्याओं का कोई पीएफआई लिंक नहीं मिला है। मानव तस्करी का मामला मानकर इसकी जांच की जा रही है।यूपी ने हाल ही में कुल 15 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अवैध रूप से रह रहे थे या भारत में रोहिंग्याओं को ठहरने की सुविधा प्रदान कर रहे थे। यह भारत में कहीं भी ऐसी गिरफ्तारियों की अधिकतम संख्या है।यदि अनियंत्रित होने दिया जाए तो इस प्रकार की मानव तस्करी जनसांख्यिकी में परिवर्तन को प्रभावित कर सकती है। ऐसे व्यक्ति हवाला लेनदेन के माध्यम से देश को भारी आर्थिक नुकसान भी पहुंचा रहे थे।

रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी क्यों है अहम
अब सवाल यह है कि रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी क्यों खास है। इस संबंध में बताया जाता है कि देश के अलग अलग हिस्सों की तरह यूपी के कुछ जिलों में रोहिंग्याओं के अवैध तरीके से बसने की खबर आ रही थी। इसके अलावा उनके पास यूपी का राशन कार्ड और जरूरी दस्तावेज जो उन्हें भारतीय नागरिक साबित करते और वो चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा बनते। इसके अलावा इस तरह की खबरें आ रही थीं कि रोहिंग्या मानव तस्करी में शामिल हैं और जहां कहीं भी ये मौजूद हैं उन इलाकों में सामान्य कानून व्यवस्था पर असर डाल रहे हैं लिहाजा इनकी गिरफ्तारी को अहम बताया जा रहा है। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर