Firozabad Gangrape: कोचिंग क्लास ड्रॉप करने का दिया लालच, फिर 4 लोगों ने मिलकर कार में किया लड़की का गैंगरेप

लखनऊ समाचार
Updated Dec 05, 2019 | 08:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Firozabad (UP) Gangrape case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक कार में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गाड़ी में लिफ्ट देने का बहाना कर चार लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

gang rape in car
कार में गैंगरेप  |  तस्वीर साभार: Representative Image

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक लड़की के साथ 4 लोगों के द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। सिटी एसपी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह आगरा की रहने वाली है और वह कोचिंग के लिए अपने क्लास जा रही थी। उसके भाई के एक दोस्त ने अपनी कार से उसे क्लास तक छोड़ दिया था। उसने उससे कहा था कि उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया है इसलिए वह नहीं आ सका। 

उसने लड़की से कहा कि उसके भाई ने उसे कोचिंग क्लास तक ड्रॉप करने को कहा है इसलिए वह उसे लेने आया है। कार में पहले से तीन लोग मौजूद थे। उन तीन लड़कों और उसके भाई के दोस्त चारों ने मिलकर उसके सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।

 

 

सिटी एसपी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि वे सभी लड़की को एक एकांत जगह पर ले गए, जहां उसके साथ गैंगरेप किया। गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उन लोगों ने उसे पचोखरा पुलिस स्टेशन इलाके में छोड़ दिया। लड़की उन चारों में से 3 को जानती है। पुलिस ने बताया कि हमने एफआईआर दर्ज कर ली है। फिलहाल उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। जांच जारी है और हम जल्द ही चारों आरोपियों को पकड़ लेंगे।  

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर