Lucknow News:पति ने नहीं दी पेंशन तो पत्‍नी ने कुल्‍हाड़ी से काटकर कर दी हत्‍या, फिर खुद भी खाया जहर

Lucknow News: पेंशन को लेकर पति और पत्‍नी में ऐसी लड़ाई हुई कि पत्‍नी ने अपने पति की कुल्‍हाड़ी से गला काट कर हत्‍या कर दी। इसक बाद उसने खुद जहर खा लिया। मृतक रिटायर्ड टीचर थे और अपने ससुराल में रह रहे थे।

wife killed her husband
पेंशन के लिए पत्‍नी ने काटा पति का गला   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • शुक्रवार को पेंशन आने के बाद शरू हुई लड़ाई
  • घर में कुल्‍हाड़ी से पत्‍नी ने काट दिया पति का गला
  • खुद खाय जहर अब पुलिस कर रही होश में आने का इंतजार

Lucknow News: सरकार से मिली पेंशन की रकम के बंटवारे को लेकर पति-पत्नी के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि वह मौत पर जाकर रुका।  इस झगड़े से गुस्साई पत्नी ने घर में रखी कुल्‍हाड़ी उठाकर पति पर हमला बोल दिया। कुल्‍हाड़ी से लगातार कई वार कर महिला ने अपनी पति की जान ले ली। इसके बाद महिला ने खुद विषाक्त पी लिया। लोगों ने गंभीर हालत में पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
 
घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की पड़ताल कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। वहीं मृतक के पुत्र दिलीप ने आरोपी मां के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। यह पूरा मामला अंबेडकर नगर के इब्राहिमपुर थाने के मीरानपुर सदर अली गांव का है। 

 25 साल से रह रहे थे ससुराल में 

घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक बुजुर्ग एक रिटायर्ड शिक्षक थे और इनका नाम राम पदारथ वर्मा बताया जा रहा है जो अपने पैतृक निवास दाऊदचक गांव के रहने वाले थे। वह बीते 25 साल से अपनी ससुराल मीरानपुर सदर अली में मकान बना कर रह रहे थे। मृतक के पुत्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात पिता भोजन कर सोए थे कि मां शांति ने पहले मुहं दबाकर उसमें कपड़ा ठूस दिया और कुल्हाड़ी से पति के सर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद पूरा बिस्तर खून से लथपथ हो गया। इसके बाद पत्नी ने कुल्हाड़ी को नाली में छिपा दिया और खुद भी विषाक्त पी लिया। इब्राहिमपुर थाने की पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

इसलिए हुआ पूरा झगड़ा

वहीं पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि हत्या का कारण राम पदारथ वर्मा का सेवानिवृत्त होना भी था। वर्ष 2008 में रिटायरमेंट के बाद का जो धन मिला उसे पत्नी शांति देवी ने अपने मायके वालों को दे दिया। तब से राम पदारथ ने सारी जिम्मेदारी अपनी बहु को दे दी थी। शुक्रवार को वो अपनी पेंशन निकालने बैंक गए हुए थे। साथ में उनकी पत्नी भी थीं। पेंशन निकालने के बाद पत्नी ने कुछ सामान बाजार से खरीदने को कहा लेकिन उन्होंने वह सामान नहीं दिलाया। घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया और देर रात झगड़े ने विकराल रूप ले लिया और शांति देवी ने घर में रखे कुल्हाड़ी से प्रहार कर पति राम पदारथ की हत्या कर दी। इसके बाद पत्‍नी ने खुद भी जहर खा लिया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पत्नी की हालत में सुधार होने पर ही सही जानकारी मिल पाएगी। फिलहाल जांच में ग्रामीणों ने भी बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा आये दिन होता रहता था।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर