Lucknow Cheating Case: लखनऊ में ठगी का बड़ा मामला, 70 साल के डॉक्टर को शादी का झांसा देकर 1.8 करोड़ ठगे

Lucknow Cheating Case: यूएसए में नौकरी करने वाली एक महिला ने लखनऊ के सीनियर डॉक्टर को शादी का झांसा देकर 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। डॉक्टर ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Lucknow Cheating Case
लखनऊ में 70 साल के डॉक्टर को शादी का झांसा देकर 1.8 करोड़ ठगे  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • लखनऊ में ठगी का बड़ा मामला
  • डॉक्टर से ठगे 1.80 करोड़ रुपये
  • शादी का झांसा देकर की ठगी

Lucknow Cheating Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला ने 70 वर्षीय बुजुर्ग व फिजिशियन और हृदयरोग के विशेषज्ञ को जालसाजी में फंसाकर ठग लिया है। महिला ने शादी के नाम पर डॉक्टर से 1.80 करोड़ रुपये ठग लिए। पीड़ित डॉक्टर ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बताया गया कि डॉक्टर लखनऊ के अलीगंज इलाके में रहते हैं। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि डॉक्टर वर्तमान में मुरादाबाद के एक फेमस अस्पताल में बतौर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक व कंसलटेंट तैनात हैं। उनकी पत्नी का 2019 में देहांत हो गया था। पत्नी के निधन के बाद से वह अकेले रहते हैं। इस बीच उन्होंने दूसरी शादी करने का मन बना लिया। दूसरी शादी के लिए उन्होंने एक अंग्रेजी के अखबार में विज्ञापन दिया। वहीं अखबार में विज्ञापन देख उनके पास कई प्रपोजल आ गए। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं पता था कि उनके साथ ठगी हो जाएगी।

डॉक्टर के संपर्क में ऐसे आई महिला

अलीगंज निवासी 70 वर्षीय फिजिशियन व हृदयरोग विशेषज्ञ के अनुसार, कुछ दिन पहले उनको कृषा शर्मा नाम की महिला द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था। इसके बाद मोबाइल व व्हाट्सएप के जरिए संपर्क हुआ। बताया गया कि महिला दो मार्च तक संपर्क में रही। वहीं कृषा शर्मा ने खुद को 40 साल की तलाकशुदा महिला बताया। डॉक्टर के अनुसार, महिला ने खुद को यूएसए के फ्लोरिडा के मियामी सिटी की रहने वाली बताया। साथ ही बताया कि वह पेशे से मरीन इंजीनियर है। उसने बताया था कि वह एक अमेरिकन शिपिंग कंपनी में बड़े कार्गो शिप पर तैनात है। वहीं बातचीत होने के बाद महिला ने डेढ़ महीने बाद भारत आने की बात कही। महिला ने मुंबई आने के लिए कहा था।

भारत आने के लिए तैयार हो गई थी महिला

डॉक्टर के अनुसार, महिला ने भारत में आकर व्यापार करने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि महिला ने नौकरी छोड़ने की बात भी कही थी। वहीं महिला ने बताया कि वह गुजराती ब्राह्मण है और उसके पिता नहीं है। हालांकि मां हैं और बड़ी बहन उनकी देखभाल करती है। वह भारत में रहने के लिए तैयार हो गई थी। महिला ने कहा था कि वह अब व्यापार करना चाहती है। लेकिन डॉक्टर को महिला पर जरा भी शक नहीं हुआ और उन्हें 1.80 करोड़ रुपये का चूना लग गया। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर