मर चुके बेटे को जिंदा समझती रही महिला, शव के पास निकाली रात, घाव पर लगाती रही मरहम

मुंबई समाचार
Updated Feb 24, 2021 | 17:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai News: मुंबई में एक 70 साल की महिला ने पूरी रात अपने बेटे के शव के पास बैठकर निकाल दी। वह उसे जिंदा समझ रही थी और उसके जख्मों पर मरहम लगा रही थी।

body
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: मुंबई में एक 70 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के शव के पास बैठकर ही पूरी रात बीता दी और उसके घावों में मरहम लगाती रही। दरअसल, महिला को लग रहा था कि वह जीवित है। शख्स घर में ही गिरने से घायल हो गया था। सोमवार देर रात को ये घटना हुई। 42 वर्षीय पीड़ित नशे की हालत में था और अपने घर में बाथरूम में गिर गया। इससे शख्स को घातक चोटें आईं।

कुछ समय बाद, जब महिला ने उसे वहां बेसुध पड़ा देखा, तो वह उसे बाथरूम से बाहर खींच लाई और उसे अपने बड़े बेटे के पास लेटा दिया, जो कि बिस्तर पर था। वह उसे जीवित मानते हुए उसकी चोटों पर हल्दी पाउडर लगाती रही।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित क सिर में चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। जब वह सुबह भी नहीं उठा तो महिला ने अपने रिश्तेदारों को इस बारे में बताया जो उसके घर पहुंचे। रिश्तेदारों ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे मृतक घोषित कर दिया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर