Mumbai: हत्या के बाद सूटकेस में मिले लड़की के शव के टुकड़े, पिता निकला कातिल

मुंबई समाचार
Updated Dec 10, 2019 | 16:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Father chopped Daughter: अपनी पसंद के जीवनसाथी के साथ रहने की कीमत लड़की को जान देकर चुकानी पड़ी। पिता ने उसके टुकड़े करके सूटकेस में भर दिए।

Father killed chopped Daughter
प्रतीकात्मक तस्वीर 

मुंबई: बेटी को एक बार फिर अपनी पसंद के जीवनसाथी के साथ रहने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पीड़िता के शव के टुकड़े एक बंद सूटकेस के अंदर मिले। पिता ही बेटी का हत्यारा निकला और शव के तीन टुकड़े करके अलग- अलग सूटकेस में भर दिए। थाने में मुंबई के पास ऑटो से यात्रा कर रहा आरोपी पिता पकड़ा गया।

दहला देने वाले एक और मामले में पिता को यह बात कबूल नहीं थी कि उसकी बेटी अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रह रही है। उसने अपने हाथ से बेटी की जान ले ली। आरोपी ने अपनी बेटी की सिर्फ हत्या ही नहीं की बल्कि उसके शव के टुकड़े भी कर दिए। हालांकि लड़की के शव का सिर्फ निचला हिस्सा ही बरामद हुआ है।

आरोपी एक ऑटो में यात्रा कर रहा था और तभी ऑटो ड्राइवर को सूटकेस से आती शव की महक महसूस हुई। उसने इस बारे में आरोपी से सवाल किए और वह फरार हो गया। बाद में ड्राइवर ने सूटकेस खोलकर देखा तो उसमें लड़की का कटा हुआ शव था।

बिना आरोपी या पीड़िता की पहचान के थाने की क्राइम ब्रांच ने जांच पड़ताल शुरु की और 47 वर्षीय अरविंद तिवारी की तलाश शुरु कर दी। बाद में तिवारी ने कबूल किया कि उसने अपनी बेटी को मौत के घाट उतारा है। उसकी 22 वर्षीय बेटी प्रिंसी ने जब उसकी बात नहीं सुनी तो पिता ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

बाद में पूछताछ के दौरान पुलिस को मामले में और जानकारी मिली। एक सीसीटीवी वीडियो की मदद से क्राइम ब्रांच की टीम को इस केस की पड़ताल करने में मदद मिली। भागने के दौरान कल्याण रेलवे स्टेशन के पास आरोपी कैमरे में कैद हो गया था।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर