मुंबई में मिला ओमीक्रोन के नए XE वेरिएंट का पहला केस, कप्पा वेरिएंट का भी मामला सामने आया

Mumbai Covid: मुंबई में कोरोना वायरस के Omicron वेरिएंट के नए सब-वेरिएंट XE वेरिएंट का पहला केस मिला है। यहां कप्पा वेरिएंट का भी एक मामले सामने आया है।

Breaking News
मुंबई में मिला ओमीक्रोन के नए XE वेरिएंट का पहला केस 
मुख्य बातें
  • मुंबई में 230 नमूनों में से 228 ओमीक्रोन के मरीज हैं
  • एक रोगी कप्पा वेरिएंट से और दूसरा XE वेरिएंट से प्रभावित है
  • कोविड वायरस संक्रमण की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में होने से जनजीवन अब सामान्य हो गया है

XE Variant: मुंबई में कोविड 19 के ओमीक्रोन के नए वेरिएंट का पहला केस मिला है। यहां ओमीक्रोन के XE वेरिएंट का पहला केस मिला है। ओमीक्रोन के कप्पा वेरिएंट का भी एक केस मिला है। जिन 376 नमूनों का परीक्षण किया गया, उनमें से 230 मुंबई के निवासी हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशाला में परीक्षण का यह 11वां बैच था। 230 में से 228 सैंपल ओमीक्रॉन के हैं, शेष- 1 कप्पा वेरिएंट का है और 1 XE वेरिएंट का है। नए वेरिएंट में हालत गंभीर नहीं है।

स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट ने बताया कि 50 साल की दक्षिण अफ्रीकी नागरिक महिला में नया XE वेरिएंट पाया गया। यह महिला 10 फरवरी 2022 को दक्षिण अफ्रीका से भारत आई थी। 27 फरवरी 2022 को उसका कोविड-19 परीक्षण किया गया और वह पॉजिटिव पाई गई। शुरुआती सीक्वेंसिंग में यह नया XE वेरिएंट पाया गया। GISAID ने इसकी पुष्टि की है, INSACOG ने XE वेरिएंट की निश्चित पुष्टि के लिए राष्ट्रीय प्रयोगशाला में जीनोमिक सीक्वेंसिंग के एक और दौर के लिए जाने का फैसला किया है। यह महिला पूरी तरह से बिना लक्षण के है और दोबारा परीक्षण करने पर RTPCR नेगेटिव पाई गई।

अभी XE वेरिएंट कहना जल्दबाजी!

देश में XE वेरिएंट के पहले केस पर आधिकारिक सूत्र ने कहा कि वर्तमान साक्ष्य यह नहीं बताते हैं कि यह कोविड 19 का 'XE' वेरिएंट है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह XE वेरिएंट है या नहीं। जीनोम सीक्वेंसिंग प्रक्रिया अभी भी जारी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में दूसरे पुनः संयोजक वायरस XE के बारे में अधिसूचित किया, जो कि ओमीक्रोन स्ट्रेन के दो सबवेरिएंट यानी BA.1 और BA.2 का एक संयोजन स्ट्रेन है। डब्ल्यूएचओ ने पहले ही सूचित कर दिया है कि यह बीए.2 की तुलना में 10 गुना अधिक संक्रमणीय है।

कोरोना के नए वैरिएंट XE ने दी दस्तक, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन से 10 फीसद ज्यादा संक्रामक बताया

वहीं भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,30,925 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से मौत के 71 और मामले सामने आने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,487 हो गई।

क्या चीन में कोविड के खिलाफ लड़ाई हुई नाकाम, 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर