Mumbai Crime: चोरी के कोयले की बिक्री के पैसे को लेकर दो दोस्तों के बीच हुआ विवाद, दोस्त ने की फिर ऐसी हैवानियत

Mumbai Crime News: घटना मुंबई के नागपुर की है। पुलिस ने बताया है कि दो दोस्तों के बीच चोरी के कोयले को बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी है।

Mumbai Crime News
नागपुर में दोस्त की हत्या के आरोप में एमपी से शख्स गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • दो दोस्तों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था
  • शख्स ने अपने अपराधी साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी
  • शव के हाथ और पैर स्टील के तार से बंधे हुए थे

Mumbai Crime News: एक अपराधी किसी का सगा नहीं होता है, फिर चाहे उसके करीबी हों या फिर अपराध में शामिल साथी। अपराधी हर किसी के लिए अपराधी ही होता है। इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है, जहां एक शख्स ने अपने अपराधी साथी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। दोनों अपराधी दोस्तों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ तो दूसरे ने उसको मौत के घाट उतार दिया।

घटना मुंबई के नागपुर की है। पुलिस ने बताया है कि दो दोस्तों के बीच चोरी के कोयले को बेचने के बाद मिले पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने दूसरे की हत्या कर दी है। मृतक शख्स की पहचान 35 साल के अशोक पंडरी  के तौर हुई है। 

एक सीवेज टैंक में मिला शव

पुलिस के मुताबिक अशोक पंडरी का शव नागपुर के मौदा इलाके में एक सीवेज टैंक में मिला था। इस दौरान शव के हाथ और पैर स्टील के तार से बंधे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने अशोक पंडरी की मौत को लेकर अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। जिसके बाद पुलिस को अशोक पंडरी के दोस्त राजेश भूमिया (35) का पता चला। यह दोनों साथ में कोयला चोरी कर बाजार में बेचते थे और पैसों का हिस्सा करते थे। 

पुलिस ने इस तरह किया आरोपी को गिरफ्तार

नागपुर पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि चोरी के कोयले को बेचने से मिले पैसे को लेकर कथित तौर पर अपने सहयोगी के साथ हुए विवाद में अशोक पंडरी की मौत हो गई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारी जांच राजेश भूमिया पर शंका हुई, जिसको मध्य प्रदेश में उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया था। अशोक पंडरी और राजेश भूमिया जिस यूनिट में काम कर रहे थे, उससे कोयला चुरा रहे थे। 8 अगस्त को इस कोयले को बेचने से मिले पैसे के बंटवारे को लेकर उनका झगड़ा हो गया था। पंडरी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और भूमिया एमपी भाग गया था। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर