Mumbai Crime: रेलवे स्टेशनों पर छेड़छाड़ के चार अलग-अलग मामलों में चार गिरफ्तार, दो पर लगा पॉक्सो एक्ट

Mumbai Crime: बीते एक हफ्ते में मुंबई के अंदर छेड़छाड़ के चार अलग-अलग मामले सामने आए हैं। 18 से 24 जुलाई के बीच सीएसटीएम, कुर्ला और मुंबई सेंट्रल में कथित छेड़छाड़ के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime
पुलिस ने पकड़े मुंबई के मनचले रेलवे स्टेशन पर करते थे छेड़छाड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • सीएसटीएम, कुर्ला और मुंबई सेंट्रल में कथित छेड़छाड़ के मामले
  • मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया
  • दो मामलों में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

Mumbai Crime: 18 से 24 जुलाई के बीच सीएसटीएम, कुर्ला और मुंबई सेंट्रल में कथित छेड़छाड़ के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि चार पीड़ितों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने कहा है कि नाबालिगों से जुड़े दो मामलों में आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कुर्ला रेलवे पुलिस थाने में रविवार को एक 28 साल की महिला की छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज की। उसने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि कुर्ला एलटीआई टर्मिनस के वेटिंग रूम में जब वह सो रही थी तो एक शख्स ने उसके साथ छेड़छाड़ की।  

पीड़िता अपने पति और सास-ससुर के साथ गोवा के वास्को जा रही थी। कुर्ला रेलवे पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कुर्ला (पश्चिम) के आरोपी शोएब सिद्दीकी (35) को गिरफ्तार कर लिया, जो एक निजी फर्म में कार्यरत है।

वेटिंग रूम में महिला के साथ छेड़छाड़

इस मामले में कुर्ला रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक कल्याण शार्दुल ने कहा है कि पीड़िता सुबह गोवा जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। वह वेटिंग रूम में सो रही थी। इस दौरान उसने महसूस किया कि कोई उसके साथ छेड़छाड़ रहा है। वह चिल्लाई और उठ गई। यह घटना सुबह करीब 5.10 बजे हुई थी। वहीं 23 और 24 जुलाई को सीएसटीएम रेलवे पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित में एक नाबालिग सहित दो महिलाएं शामिल हैं।

चलती ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़

रविवार की सुबह जब ट्रेन मस्जिद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरोपी गोपी बोए (35) को रेलवे पुलिस ने पकड़ लिया। इस बारे में सीएसटीएम रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक एमए इनामदार ने जानकारी देते हुए कहा है कि 21 वर्षीय पीड़िता सुबह करीब 10.30 बजे रक्षा बंधन की खरीदारी करने के लिए अपने भाई के साथ मुंबई आई थी। वह महिला डिब्बे में सवार हुई, जबकि उसका भाई जेंट्स डिब्बे में गया। वहीं जेंट्स डिब्बे में खड़ा एक लड़का सीएसटीएम रेलवे स्टेशन के बाद महिला डिब्बे में चला गया। इसके बाद वह पीड़िता के करीब जाकर भद्दे इशारे करने लगा और उसे गलत तरीके से छूने लगा।

नाबालिग के साथ छेड़छाड़

पीड़िता ने अपने भाई को सतर्क किया जो मस्जिद स्टेशन पर उतर गया था और इसके बाद पुलिस की मदद से आरोपी बोए को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य मामले में एमए इनामदार ने कहा है कि दूसरे मामले में उन्होंने सलमान सैय्यद (1 9) को कथित तौर पर 16 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। नाबालिग अपने दोस्त के साथ भायखला से ट्रेन में सवारी कर रही थी। वहीं मुंबई सेंट्रल पुलिस ने हरीश कुमार गुप्ता (22) को 18 जुलाई को परेल रेलवे यार्ड में रात लगभग 2.30 बजे 13 वर्षीय एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर