Mumbai Train : लातूर-मुंबई एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से बिगड़ी व्यवस्था, मध्य रेल सेवा हुई बाधित

Mumbai Train: बुधवार सुबह लातूर-मुंबई एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से मध्य रेल सेवा बाधित हो गई है। इसी कारण कई ट्रेनें बीच में ही फंसी गई हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि यातायात जल्द सामान्य कर दिया जाएगा।

Mumbai Train
लातूर-मुंबई एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से बिगड़ी व्यवस्था  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • लातूर-मुंबई एक्सप्रेस का इंजन फेल होने से मध्य रेल सेवा बाधित
  • कई ट्रेनें बीच में ही फंस गई हैं
  • यातायात जल्द सामान्य कर दिया जाएगा

Mumbai Train: बुधवार 30 मार्च सुबह रेल विभाग में उस समय हड़कंप मच गया। जब लातूर मुंबई एक्सप्रेस का इंजन अंबरनाथ और बदलापुर स्टेशन के बीच फेल हो गया। आनन फानन में अधिकारियों ने इस रूट पर गाड़ी का परिचालन सुबह से ही बंद कर दिया। जिसके बाद सुबह से कोई भी ट्रेन बदलापुर से मुंबई की ओर नहीं निकली। ऐसे में स्टेशनों पर दैनिक यात्रियों की भीड़ में काफी जमा हो गई। यातायात ठप हो जाने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, लातूर-मुंबई एक्सप्रेस का इंजन बुधवार सुबह करीब 7 बजे अंबरनाथ और बदलापुर रेलवे स्टेशनों के बीच फेल हो गया। नतीजतन, मुंबई के लिए यातायात सुबह 7 बजे से बंद कर दिया गया था।

लेट चल रही है ट्रेनें 

पिछले कुछ समय से रेलवे सेवा शुरू की गई है। लेकिन कई और ट्रेनें लेट चल रही हैं। बदलापुर से मुंबई के लिए लोकल ट्रेन सुबह 7:06 बजे निकलती है। इसके बाद सुबह 7:06 बजे के बाद कोई ट्रेन बदलापुर से मुंबई के लिए नहीं निकली है। वहीं पुणे से मुंबई के लिए कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी बदलापुर और कर्जत के बीच अंबरनाथ और बदलापुर के बीच ऊपर की दिशा में इंजन फेल होने के कारण फंस गई हैं। साथ ही, कर्जत-खोपोली से बदलापुर से मुंबई के बीच यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। रेलवे प्रशासन ने बदलापुर से मुंबई लौटने वाली ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकने का फैसला किया है। रेल यात्री रेल प्रशासन से समाधान की मांग कर रहे हैं क्योंकि ऐसी घटनाएं कई बार होती हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना कि, जल्द ही यातायात फिर शुरू हो जाएगा। अधिकारी इस समस्या को हर करने में जुटे हैं और जल्दी ही इसका समाधान निकाला जाएगा। साथ ही इस रूट पर जल्द परिचालन ठीक तरह से शुरू हो जाएगा। बदले हुए रूट की ट्रेन वापस इस रूट पर आएंगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर