Mumbai Murder: शराब खरीदने पर पैसे ना देना पड़ा भारी, बेरहमी से हुई हत्या, आठ आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Murder: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक शख्स की शराब के पैसे ना देने को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Man murdered when refused to pay Money to buy liquor
सूरज को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया  
मुख्य बातें
  • शराब खरीदने पर पैसे ना देने पर हत्या की
  • मुंबई पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • शराब की चाह में बांस डंडों से पीट पीटकर मार डाला

Mumbai Murder: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में शराब के पैसे देने से मना करने पर एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने हत्या कर डाली। पुलिस ने इस मामले एक्शन लेते हुए में उपनगरीय वर्सोवा इलाके से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान सूरज संजय झिंझोटिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हत्या की घटना शुक्रवार रात सात बंगले इलाके में हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने दी जानकारी 

वर्सोवा पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, जब सूरज संजय झिंझोटिया सात बंगले इलाके में अपने आवास के लिए जा रहा था तभी रवि सिंह ने उसे अपने साथियों के साथ रोका और उससे शराब के लिए रुपये मांगे। जब सूरज ने रुपये देने से मना कर दिया तो उनके बीच जमकर बहस-बाजी शुरू हो गई। जिसके बाद बात मारपीट तक जा पहुंची। रवि और उसके साथियों ने सूरज की बांस के डंडों से जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद खून से लथपथ हालत में सूरज को छोड़कर वहां से फरार हो गए।

मौके पहुंची पुलिस टीम 

इसके बाद एक आरोपी ने सूरज के अन्य साथी को घटना के बारे में बताया। जिसने सूरज के परिजनों और पुलिस को मारपीट की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि,  हत्या में शामिल सभी आठ आरोपियों को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज हुआ है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर