Mumbai: 22 साल के लड़के के साथ कार में गैंगरेप, सेल्फी का किया इस तरह उपयोग

मुंबई समाचार
Updated Dec 11, 2019 | 18:23 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai crime: मुंबई में एक 22 साल के लड़के के साथ 4 लोगों ने 3 घंटे तक कार में गैंगरेप किया और फिर उसे सड़क पर फेंक दिया। इंस्टाग्राम पर सेल्फी के माध्यम से पीड़ित की लोकेशन का पता लगाया गया।

Car Rape
प्रतीकात्मक तस्वीर 

नई दिल्ली: मुंबई में एक 22 साल के लड़के के साथ चार लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया है। आरोपियों ने लड़के का पता लगाने के लिए उसके इंस्टाग्राम पोस्ट का सहारा लिया और फिर उसका अपहरण किया। पुलिस के अनुसार, लड़के के साथ उन चारों ने तीन घंटे तक चलती कार में बलात्कार किया और फिर फेंक दिया।

मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 377 (अप्राकृतिक सेक्स) के तहत एफआईआर दर्ज की है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनमें से एक नाबालिग है और उसे बाल रिमांड होम भेज दिया गया है।

'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, 'वीबी नगर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चार संदिग्ध उस लड़के को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते थे। रविवार को लड़के ने शहर के एक रेस्तरां के बाहर की एक सेल्फी पोस्ट की। चारों ने इस पोस्ट को देखा और रेस्तरां के विवरण का उपयोग कर उसकी लोकेशन का पता लगाया। चारों रेस्तरां में लड़के के पास पहुंचे और उससे कहा कि वे उसे इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं और उसके फैन हैं।'

चारों ने उसे उनके साथ बाइक सवारी के लिए कहा। पीड़ित सहमत हो गया और पांचों ने लगभग 20 मिनट तक सवारी की और मुंबई हवाई अड्डे के पास एक होटल में पहुंचे। वहां चारों ने उसे कार में चलने के लिए मजबूर किया। इसके बाद अगले तीन घंटों तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

इसके बाद उन्होंने उसे सोमवार सुबह एक सड़क पर फेंक दिया। तब पीड़ित ने अपने माता-पिता को फोन किया और उनके साथ पुलिस के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसी दिन सभी आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों वयस्कों को अदालत में पेश किया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया, जबकि नाबालिग लड़के को बाल रिमांड होम भेज दिया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर