Mumbai Bus Drivers Strike: सैलरी को लेकर बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल जारी, कई रूट पर सेवा प्रभावित, आम लोग परेशान

Mumbai Bus Drivers Strike: मुंबई की बेस्ट बसों के ड्राइवरों ने शुक्रवार को कई रूटों पर सेवा बंद करके हड़ताल शुरू की थी जो शनिवार को भी जारी है। ये सभी कर्मचारी पिछले कई महीनों से सैलरी न मिलने से नजर बताए जा रहे हैं। हड़ताल की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।

Mumbai best buses Drivers strike
सैलरी को लेकर बेस्ट कर्मचारी हड़ताल पर 
मुख्य बातें
  • सैलरी को लेकर बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल जारी है
  • मुंबई के वडाला, कुर्ला और बांद्रा जाने वालीं बसें ठप
  • हड़ताल की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी

Mumbai Bus Drivers Strike:  देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के वडाला, कुर्ला और बांद्रा डिपो के कॉन्ट्रैक्ट(Contract) बस ड्राइवर हड़ताल पर गए थे जो शनिवार के दिन भी जारी रही। ठेकेदार कंपनी द्वारा समय पर वेतन का भुगतान नहीं करने के कारण टाटा अस्पताल, केईएम जाने वाली बसों को हड़ताल के कारण बंद कर दिया गया है। जिसके कारण अस्पताल आने वाले मरीजों के परिजन परेशान हो रहे हैं।

इस बीच, अन्य ड्राइवरों की मदद से बेस्ट सर्विस को जारी रखने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले मुंबई में एसटी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी जिसके बाद अब बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है।

कई माह से नहीं मिला वेतन

हड़ताल पर बैठे संविदाकर्मियों का आरोप है कि, उन्हें पिछले कई महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। जिससे नाराज चालकों ने हड़ताल का ऐलान किया है। हड़ताल का आह्वान वडाला, कुर्ला और बांद्रा बेस्ट डिपो के बस चालकों ने किया है। दादर रेलवे स्टेशन से टाटा, केईएम अस्पताल के रास्ते चलने वाली बेस्ट बसों के बंद होने से आमजन परेशान है। परिजनों को आने जाने के लिए दूसरे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे कई तरह की समस्या आ रही है।

क्या है मामला

लीज पर बसों का संचालन करने वाली कंपनी ने कर्मचारियों का वेतन समय पर नहीं दिया जिस वजह से कंपनी के कर्मचारियों ने बसें नहीं चलाने का निर्णय कर हड़ताल शुरू की। BEST के प्रशासन द्वारा कंपनी के अधिकारियों को सूचित करने के बाद, उन्होंने कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

नहीं मिला है महीनों से वेतन

सूत्रों के अनुसार बेस्ट प्रशासन बेस्ट के अन्य नियमित कर्मचारियों को नियुक्त करके बस सेवा को सुव्यवस्थित करने का प्रयास कर रहा है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि, महीनों से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर