Mumbai Corona: मुंबई में कोरोना की आहट, अब फिर से 'दो गज दूरी-मास्क है जरूरी' , ये गाइडलाइन हुई जारी

Mumbai Corona: राजधानी दिल्ली में कोरोना के पैर पसारते ही मुंबई को भी अलर्ट मोड पर कर दिया गया है। बीएमसी ने लोगों से मास्क पहनने और दो गज की दूरी बनाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि दिल्ली से मुंबई आने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है।

Mumbai BMC on corona alert
दिल्ली में कोरोना दस्तक के बाद मुंबई में सख्ती शुरू, BMC ने लोगों से की मास्क पहनने की अपील  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • दिल्ली में कोरोना की फिर एंट्री से मुंबई में सख्ती शुरू
  • दिल्ली से मुंबई आने वाले लोगों पर रहेगी खास नजर
  • बीएमसी कमिश्नर ने सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील की

Mumbai Corona:  थर्ड वेव जाने के बाद अब एक बार फिर पूरी दुनिया में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसी के साथ चीन समय कई देशों में चौथी लहर की शुरुआत हो गई है। वहीं कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। इस बीच भारत की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के केस बढ़ने लगे है।

जिसे देखते हुए आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई शहर में भी सरकार अलर्ट पर आ गई है। पिछली सभी लहरों में कोरोना से मुंबई काफी प्रभावित रहा। इसी को देखते हुए अब पहले ही तैयारी करनी शुरू कर दी गई है। बीएमसी ने कोरोना के नए वेरिएंट को रोकने के लिए योजना बनानी शुरू कर दी है।

कोरोना को लेकर मुंबई में फिर बढ़ी सतर्कता

गौरतलब है कि, राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख मुंबई शहर में सतर्कता बढ़ गई है। दिल्ली में बढ़ते मामलों पर मुंबई नगर पालिका यानी बीएमसी की नजर बनी हुई है। बीएमसी के एडिशनल कमिश्नर सुरेश काकानी ने इस मामले में कहा है कि खासतौर पर दिल्ली से मुंबई आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। वहीं दुनिया में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी अस्पतालों को स्टैंड बाय पर रखा गया है। साथ ही हमारा टेस्टिंग प्रोटोकॉल कायम है। 

कोरोना नियमों के पालन करने की फिर की अपील

सुरेश काकानी ने आगे कहा कि, बीएमसी ने कोरोना के सभी प्रतिबंधों को हटाने के बाद भले ही मास्क आदि नहीं लगाने की छूट दी है। फिर भी हम नागरिकों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील करते हैं कि, अपनी सुरक्षा के लिए मास्क लगाए। थर्ड वेव की संख्या में कमी होने के बाद से छूट देने के बाद लोगों ने मास्क लगाना बंद कर दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद भी लोग मास्क नहीं लगाएंगे तो इसका बड़ा नुकसान सभी के ऊपर देखने को मिल सकता है।

कोरोना की लहर में मुंबई बना रहा हॉटस्पॉट

बता दें कि, कोरोना की तीनों लहरों में मुंबई हॉटस्पॉट बना रहा है। इसका एक और सबसे बड़ा कारण शहर में बाहर से आने वाले लोग भी हैं। अब एक बार फिर कोरोना की आहट ने पहले ही बीएमसी को सतर्क कर दिया है। आगे स्तिथि न बिगड़े, इसलिए पहले ही बचाव की पूरी तैयारी की जा रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर