Mumbai Crime: पालघर में नकली सोने से लोगों को ठगने के आरोप में यूपी से चार गिरफ्तार, इस तरह बनाते थे बेवकूफ

Mumbai Crime News: मुंबई पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चालाकी से लोगों को बेवकूफ बनाकर नकली सोना देकर ठगी करता था। गिरोह को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक गांव से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर लोगों को नकली 'सोने के सिक्के' बेचकर ठगी करने का आरोप है।

Mumbai Crime News
नकली सोना दिखाकर लोगों को ठगने वाला गिरोह गिरफ्तार  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई पुलिस ने एक गिरोह का भंडाफोड़ किया
  • गिरोह चालाकी से लोगों को बेवकूफ बनाकर नकली सोना देकर ठगी करता था
  • चालाकी से लोगों को बेवकूफ बनाकर नकली सोना देकर ठगी करता था

Mumbai Crime News: शहर में ठगी, चोरी और डकैती के कई तरह के मामले सामने आते रहते हैं। इनमें से कुछ मामले फिल्मी स्टाइल में होते हैं, जो लोगों को काफी हैरान कर देते हैं। मुंबई पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो चालाकी से लोगों को बेवकूफ बनाकर नकली सोना देकर ठगी करता था। गिरोह को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक गांव से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर लोगों को नकली 'सोने के सिक्के' बेचकर ठगी करने का आरोप है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, महाराष्ट्र के पालघर जिले में लोगों को 'सोने के सिक्के' देकर कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि, वह लोगों को सोने के नाम पर पीले रंग का कोई नकली धातु पकड़ा देते थे और लाखों रुपये लेकर चंपत हो जाते थे। 

12 लाख में दिया 5 किलो नकली सोना

आरोपियों की पहचान संजू वालिया राय, शिवराम हीरालाल माली और मीना रामलाल सोलंकी के रूप में हुई है और आरोपियों में एक किशोर भी है। वहीं मामले पर जानकारी देते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट III (विरार) के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बदख ने कहा कि, आरोपियों ने एक पीड़ित से 12 लाख रुपये लिए थे और उसे 5 किलोग्राम नकली सोना दिया था, जो पीले रंग की धातु से ढका हुआ था।

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक आरोपी अक्सर लोगों के साथ ठगी करते रहते थे। यह घटना उस वक्त सामने आई जब ठगी का शिकार हुए एक शख्स ने 25 जुलाई को वालिव पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने चार लोगों की जांच की और गुरुवार को इन सभी आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया है कि, आरोपियों के पास से 5 किलोग्राम पीले पत्ते, मोती बरामद किए हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर