Mumbai Crime: अपनी 9 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के साथ करता था 'गंदा काम', दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Mumbai Crime News: एक वहशी बाप ने अपनी मासूम बेटी और बेटे के साथ दुष्कर्म किया है। घटना मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस थाने की है। पुलिस ने जोगेश्वरी ईस्ट में रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर अपनी नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।

Mumbai Crime News
अपनी बेटी और बेटे का शारीरिक शोषण करने पर शख्स गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • बाप ने अपनी मासूम बेटी और बेटे के साथ दुष्कर्म किया
  • घटना मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस थाने की है
  • आरोपी दुष्कर्म अपनी बेटी की बेल्ट से पिटाई करता था

Mumbai Crime News: मुंबई में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। एक बाप ने अपनी मासूम बेटी और बेटे के साथ दुष्कर्म किया है। घटना मुंबई के मेघवाड़ी पुलिस थाने की है। पुलिस ने जोगेश्वरी ईस्ट में रहने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। शख्स पर अपनी नौ साल की बेटी और पांच साल के बेटे के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी दुष्कर्म करने के दौरान विरोध करने पर वह अपनी बेटी की बेल्ट से पिटाई करता था।

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी बाप बच्चों के साथ उस वक्त दुष्कर्म की घटना को अंजाम देता था जब बच्चों की मां घर से बाहर जाती थी। बच्चों के पिता के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 की कड़ी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घर पर मौजूद नहीं थी बच्चों की मां

30 साल के आरोपी के गंदे कारनामों का पता चलते के बाद उसकी पत्नी ने मेघवाड़ी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पीड़ित बच्चों की मां की शिकायत के अनुसार घटना 25 जून की थी, जब शिकायतकर्ता महिला इलाज के लिए घर से बाहर कूपर अस्पताल गई थी। आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया है कि, जब बच्ची ने उसका विरोध किया, तो उसने उसे बेल्ट से पीटा और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीड़ित बच्चों ने मां को सुनाई दर्दनाक दास्तां

इसके बाद आरोपी ने नाबालिग बेटे के साथ भी दुष्कर्म किया। मेघवाड़ी थाने के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उसने धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। मां ने देखा कि बच्चों के साथ कुछ ठीक नहीं था और उन्हें विश्वास में लिया और उनसे पूछा कि क्या हुआ था। नाबालिग मासूमों ने फिर अपनी आपबीती सुनाई। उस समय आरोपी पिता घर पर नहीं था। मां अपने ही पिता द्वारा बच्चों के शोषण की बात सुन आहत और स्तब्ध रह गई। इसके बाद महिला ने मेघवाड़ी थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस लड़की और लड़के को अस्पताल ले गई और उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आरोपी को तुरंत उसी इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर