Mumbai: इश्क में पागल हुआ एक्स-BF! जिसे था चाहता, उसका सोशल मीडिया पर किया उत्पीड़न

Mumbai Crime News: मुंबई में ठाणे के नौपाड़ा इलाके में एक सनकी एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम किया है। उसने गर्लफ्रेंड को पहले धमकाया और फिर सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने के लिए आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया।

Mumbai Crime News
एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को किया बदनाम  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • एक्स बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम किया
  • पहले धमकाया और फिर सोशल मीडिया पर उसे किया बदनाम
  • पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

Mumbai Crime News: किसी भी चीज से मोहब्बत इंसान को किसी भी हद तक ले जा सकती है। अगर इश्क का मामला हो तो इंसान अपनी हदें तक भूल जाता है। प्यार में कोई कुछ भी करने के लिए उतारू रहता है, लेकिन प्यार का यह रिश्ता कब खतरनाक और दर्दनाक हो जाए यह किसी को पता नहीं होता है। इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखे को मिला है, जहां एक सनकी बॉयफ्रेंड ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ सोशल मीडिया के जरिए उत्पीड़न किया। 

घटना मुंबई में ठाणे के नौपाड़ा इलाके की है, यहां एक शख्स पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को कथित रूप से धमकाने और सोशल मीडिया पर उसे बदनाम करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसको तलाश कर रही है।

आरोपी निकला पहले से शादीशुदा

नौपाड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि आरोपी शख्स कुछ दिन पहले पीड़िता (एक्स गर्लफ्रेंड) के संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती एक रिश्ते में बदल गई थी, लेकिन कुछ समय बाद पीड़िता युवती को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। यह जानने के बाद पीड़िता ने उससे रिश्ते खत्म करने का फैसला किया और अपने रास्ते अलग कर लिए, लेकिन आरोपी को यह बात नागवार गुजरी।

सोशल मीडिया पर शेयर किया आपत्तिजनक पोस्ट

उसने पीड़िता के साथ रिश्ता बचाने की कोई कोशिश की और उसको समझाया भी, लेकिन पीड़िता नहीं मानी तो सनकी ने अपराध का रास्ता अपना लिया। आरोपी पीड़िता को उससे रिश्ता बनाए रखने के लिए ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। उसके मना करने पर पीड़िता को सोशल मीडिया के जरिए धमकाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा दिया कि 'कॉल और आउट कॉल के लिए प्रति रात 3000 रुपये'। यह देख पीड़िता ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर