Mumbai: शादी को लेकर भिड़ा कपल, सिरफिरे BF ने गर्लफ्रेंड को उतार दिया मौत के घाट

Mumbai Crime News: एक शख्स को पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच शादी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। जिसके चलते आरोपी ने अपने ही प्यार की हत्या कर दी है।

Mumbai Crime News
बॉयफ्रेंड ने शादी की बात पर की गर्लफ्रेंड की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • एक शख्स को पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है
  • बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच शादी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था
  • युवती का शव कुछ दिनों बाद मुंबई के बाहरी इलाके में मिला

Mumbai Crime News: प्यार ऐसी चीज होती हैं, जिसमें इंसान कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहता है। कुछ रिश्ते इंसान ही जिंदगी में बेहद खास होते हैं, लेकिन कभी-कभी यह प्यारभरे और खास रिश्ते खूनी रूप भी ले लेते हैं। जिसके चक्कर में लोग अपनी जान गंवा देते हैं और जिदंगी भी खराब कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई में सामने आया है, जिसमें प्यार के रिश्ते का दर्दनाक अंत देखने को मिला है। 

एक शख्स को पुलिस ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड के बीच शादी को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। जिसके चलते आरोपी ने अपने ही प्यार की हत्या कर दी है।

कुछ दिन से घर से लापता थी युवती

आरोपी बॉयफ्रेंड की पहचान अभिषेक सरफरे के तौर पर हुई है, जबकि मृतक गर्लफ्रेंड का नाम अंकिता एस शिवगणी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शादी के मुद्दे पर झगड़ा होने के बाद अभिषेक सरफरे ने 20 वर्षीय गर्लफ्रेंड अंकिता की कथित तौर पर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता अंकिता बीती 31 जुलाई को दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल इलाके में अपने घर से लापता हो गई थी। उसका शव कुछ दिनों बाद मुंबई के बाहरी इलाके भायंदर में उत्तरी मरीन पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में मिला था।

गर्लफ्रेंड को नाले में धक्का देकर की हत्या

इसके बाद जांच के तहत पुलिस ने अंकिता के कॉल रिकॉर्ड पर नजर डाली, जिसके बाद उसके बॉयफ्रेंड अभिषेक सरफरे का पता चला। अंकिता और अभिषेक सरफरे साल 2016 से रिलेशनशिप में थे। पूछताछ के दौरान सरफरे ने कथित तौर पर उसकी हत्या करना कबूल किया। उसने पुलिस को बताया कि शादी के मुद्दे पर उनके बीच काफी लड़ाई के बाद उसने उसे मारने का फैसला किया और उसने अंकिता को धमकी भी दी थी। सरफरे ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को, वह पड़ोस के पालघर जिले के भायंदर गए, जहां उसने उसे एक रेलवे पुल के नाले में धकेल दिया था।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर