Mumbai: महिला से रेप करने के आरोप में ' गॉडमैन ' गिरफ्तार, तीन साल से कर रहा था ये गंदा काम

Mumbai Crime News: खुद को बाबा बताने वाले एक शख्स ने एक महिला का कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी बाबा ने महिला के साथ उस समय दुष्कर्म करना शुरू किया था, जब वह नाबालिग थी और वयस्क होने तक उसने कई बार यह गंदा काम किया।

Mumbai Crime News
बाबा बन शख्स ने कई बार महिला का किया दुष्कर्म  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • खुद को बाबा बताने वाले एक शख्स ने एक महिला का कई बार दुष्कर्म किया
  • बाबा ने महिला के साथ उस समय दुष्कर्म करना शुरू किया था, जब वह नाबालिग थी
  • पुलिस ने कथित बाबा को गिरफ्तार कर लिया है

Mumbai Crime News: कुछ लोग पूजा-पाठ के साथ दूसरी अंधविश्वास से जुड़ी चीजों में इतना घुस जाते हैं कि कभी-कभी अपना की नुकसान कर बैठते हैं। वहीं दूसरों को अपने झांसे में लेकर बाबा बन बहुत से शातिर लोगों को चूना लगा रहे होते हैं या फिर उनका फायदा उठा रहे होते हैं। अब अंधविश्वास से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है मुंबई में। जहां खुद को बाबा बताने वाले एक शख्स ने कई बार एक महिला का दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने कथित बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाबा की पहचान सुरेश कुमार रविंद्र नारायण अवस्थी के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 58 साल की है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी नारायण अवस्थी ने महिला के साथ उस वक्त दुष्कर्म करना शुरू किया था, जब वह नाबालिग थी। हैवानियत का ये सिलसिला सालों तक चला। जिससे परेशान होकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। 

नाबालिग से वयस्क होने तक महिला के साथ किया दुष्कर्म

बाबा ने महिला का नाबालिग से वयस्क होने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना मुंबई के वर्सोवा पुलिस थाने की है। मामले पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ित का परिवार सुरेश कुमार रवींद्र नारायण अवस्थी के संपर्क में आया था, जब उनके कुछ परिचितों ने बाबा की "दिव्य" शक्तियों के बारे में बताया गया था। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाबा ने अनुष्ठान के बहाने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

बाद में महिला को करने लगा ब्लैकमेल

कथित बाबा ने 2019 से (जब वह नाबालिग थी) पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं बाबा ने पीड़ित महिला की आपत्तिजनक तस्वीरें भी क्लिक कीं और इन तस्वीरों को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। जब उसने हाल ही में अपने माता-पिता को अपनी आपबीती के बारे में बताया तो परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए कथित बाबा को गिरफ्तार किया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर