Mumbai: प्यार में शख्स ने की जान देने की कोशिश, वीडियो कॉल पर झगड़े के बाद बॉयफ्रेंड ने लगाई खुद को आग

Mumbai Crime News: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ छोटे से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली। इस दौरान शख्स 30 फीसदी जल गया। घटना मुंबई के उपनगरीय सांताक्रूज की है। यहां एक 19 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर वीडियो कॉल के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा करते हुए खुद को आग लगा ली।

Mumbai Crime News
गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने के बाद बॉयफ्रेंड ने खुद को लगा ली आग  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ छोटे से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली
  • शख्स 30 फीसदी जल गया
  • पीड़ित की पहचान सागर परशुराम जाधव के तौर पर हुई है

Mumbai Crime News: कुछ रिश्ते लोगों की जिंदगी में इतने मायने रखते हैं कि उसके लिए वह किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। बहुत बार यह हदें जान देने या अपराध की ओर भी बढ़ जाती हैं और रिश्ते निभाने वालों को मुश्किलों में डाल सकती हैं। इसका ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है, जहां के बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के साथ छोटे से झगड़े के बाद खुद को आग लगा ली। इस दौरान शख्स 30 फीसदी जल गया। 

घटना मुंबई के उपनगरीय सांताक्रूज की है। यहां एक 19 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर पर वीडियो कॉल के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड से झगड़ा करते हुए खुद को आग लगा ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पीड़ित की पहचान युवक के तौर पर हुई है। 

वीडियो कॉल पर हो रही थी गर्लफ्रेंड से बहस

वकोला पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि पीड़ित युवक 30 प्रतिशत तक झुलस गया और उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात युवक की गर्लफ्रेंड एक गणपति पंडाल में गई थी। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बहस हो रही थी कि गर्लफ्रेंड एक विशेष सड़क पर जा रही थी। पुलिस के मुताबिक युवक और गर्लफ्रेंड की बीच इतनी बहस बढ़ गई कि उसने वीडियो कॉल पर ही खुद को आग लगाने की धमकी दी और जब उसने अपनी धमकी पर कार्रवाई की, तो उसकी शर्ट में आग लग गई।

पीड़ित ने किसी को नहीं ठहराया जिम्मेदार

पुलिस ने आगे बताया है कि युवक के परिवार के सदस्य जो घर पर थे, वह तुरंत आग बुझाने के लिए दौड़े और उसे अस्पताल ले गए। पुलिस अधिकारी ने युवक का बयान दर्ज कर लिया है, जिसमें उसने कहा है कि इस खतरनाक कदम के लिए वह किसी को जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा है। उसने जो भी किया अपनी मर्जी से किया है। फिलहाल पुलिस आगे हर पहलू से जांच कर रही है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर