Mumbai Crime News: शराब के नशे में साला दे रहा था गाली, गुस्से में आकर सनकी जीजा ने उतार दिया मौत के घाट

Mumbai Crime News: अंधेरी में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने साले की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने नशे में उसे गाली दी थी। आरोपी की पहचान लड्डू कुमार के तौर पर हुई है। जबकि मरने वाले शख्स का नाम इंद्रजीत पासवान था, जिसकी उम्र 45 साल थी।

Mumbai Crime News
जीजा ने किया साले का कत्ल  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई में रिश्ते का हैरान कर देने वाला आया चेहरा सामने
  • एक शख्स ने छोटी सी बात पर अपने साले को जान से मार डाला
  • मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है

Mumbai Crime News: हम सबकी जिंदगी में रिश्तेदार बेहद खास होते हैं। उनमें से एक जीजा और साले का भी रिश्ता होता है। जीजा-साले के रिश्ते की कई सारी मिसालें मिल जाएंगी, लेकिन अब मुंबई में इस रिश्ता का हैरान कर देने वाला चेहरा सामने आया है। यहां एक शख्स ने छोटी सी बात पर अपने साले को मौत के घाट उतार दिया है। मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का कहा है। पुलिस ने बताया है कि, अंधेरी में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने साले की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने शराब के नशे में उसे गाली दी थी।

आरोपी की पहचान लड्डू कुमार के तौर पर हुई है। जबकि मरने वाले शख्स का नाम इंद्रजीत पासवान था, जिसकी उम्र 45 साल थी। पुलिस के मुताबिक इंद्रजीत पासवान चार दिन पहले नौकरी की तलाश में मुंबई आया था। वह अपने रिश्तेदार राम किशोर के साथ अंधेरी (पूर्व) में रह रहा था।

मृतक खून से लथपथ पाया गया

राम किशोर के साथ उसका एक रिश्तेदार लड्डू कुमार भी रहता था, जो रिश्ते में इंद्रजीत का भी जीजा लगता था। बीते मंगलवार की देर शाम राम किशोर अपने घरेलू सहायक के साथ गणपति दर्शन के लिए निकला था। जब वह वापस लौटा तो राम किशोर ने इंद्रजीत को अपनी दुकान के बाहर एक कुर्सी पर खून से लथपथ पाया। राम किशोर ने अपने भाई देवेंद्र को बुलाया और वे पीड़ित को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। जांच करने पर पता चला कि राम किशोर का रिश्तेदार लड्डू कुमार, जो उसके साथ रहता था, गायब था। 

मृतक ने शराब के नशे में की गाली-गलौज

रामकिशोर की दुकान की तलाशी लेने पर लड्डू कुमार अंदर छिपा हुआ मिला। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। बाद में उसने पुलिस को बताया कि इंद्रजीत शराब के नशे में था और गाली-गलौज करने लगा। लड्डू कुमार ने अपना आपा खो दिया और पास में पड़ी लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस मामले पर जोन 10 के पुलिस उपायुक्त महेश्वर रेड्डी ने कहा, 'हमने हत्या के आरोप में लड्डू कुमार को गिरफ्तार किया है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या दोनों की पहले से कोई दुश्मनी थी या हत्या के पीछे कोई अन्य कारण था।'

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर