Mumbai Crime: बेरहम प्यार! मुंबई में बॉयफ्रेंड ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इस बात पर था नाराज

Mumbai Crime News: पुलिस से 27 साल के एक शख्स को अपनी 22 साल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने उसको मौत के घाट उतार दिया।

Mumbai Crime News
मुंबई में बॉयफ्रेंड ने प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड गला रेतकर की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • 27 साल के एक शख्स को अपनी 22 साल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की हत्या की
  • आरोपी बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहता था
  • युवती के शव को मुंब्रा बाईपास की खदान के पास फेंक दिया था

Mumbai Crime News: ठाणे के मुंब्रा में एक प्यार ने अपने ही प्यार की जान ले ली है। पुलिस ने 27 साल के एक शख्स को अपनी 22 साल की प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए उसने उसको मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया है कि, आरोपी ने युवती के शव को मुंब्रा बाईपास की खदान के पास एक पहाड़ी इलाके में फेंक दिया था। 

युवती के परिवार के अनुसार वह गर्भवती थी। हालांकि पुलिस अंतिम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। आरोपी की पहचान अल्तमश मुनव्वर दलवी (27) के तौर पर हुई है, जो एक छोटी कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर काम करता है। 

मृतक युवती तीन साल से थी रिश्ते में

शनिवार की शाम मुंब्रा पुलिस को फोन आया कि मुंब्रा में एक खदान के पास एक महिला का शव मिला है। पुलिस अधिकारियों की एक टीम और एक फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने शव को खून से लथपथ पाया, मृतक युवती के गले पर गहरा घाव मिला। मामले में मुंब्रा थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कदलाग ने कहा है कि, युवती की पहचान दो घंटे में हो गई। हमने उसके परिवार से संपर्क किया, जिनको उसके बॉयफ्रेंड पर शक था। युवती आरोपी बॉयफ्रेंड के साथ तीन साल से रिश्ते में थी। आरोपी अल्तमश दलवी युवती से शादी नहीं करना चाहता था और इसलिए वह उसे अपनी बाइक पर ले गया। दलवी ने युवती की हत्या करने के लिए खदान को चुना।

आरोपी की शादी किसी और से तय हो गई थी

पुलिस ने बताया है कि, आरोपी दलवी दो दिन पहले 13 इंच का चाकू लेकर आया था और गर्लफ्रेंड की पहले से हत्या की योजना बना रहा था। दलवी ने युवती का गला काट दिया, उसके शरीर को झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से भाग गया। दलवी को ठाणे से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि उसे 17 अगस्त तक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में मृतका की बड़ी बहन ने कहा है, 'मेरी बहन प्रेग्नेंट थी और दलवी ने उसे गर्भपात के लिए कहा था। तीन दिन पहले, हम दोनों को पता चला कि उसकी शादी दूसरी लड़की से तय हो गई है। हमने उसका पता लिया और दलवी की सच्चाई बताने उसके घर गए। वह उसी दिन मेरी बहन से नाराज हो गया और इसलिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई होगी।'

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर