Mumbai Crime: इंस्टाग्राम पर प्यार कर लड़की ने रचाई शादी, पति निकला धोखेबाज, पत्नी को उतारा मौत के घाट

Mumbai Crime: पत्नी को पति के अफेयर होने का शक होने लगा। इसके बाद जालिम पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृत पत्नी को पति के ऑफिस में ही किसी महिला के साथ अफेयर होने का शक तक, जिसको लेकर दोनों के बीच बहुत बार झगड़ा भी हो जाता था। घर में ताला लगा कर पति मौके से फरार हो गया।

Mumbai Crime
अफेयर का पता चलने पर पति ने की पत्नी की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • महिला को इंस्टाग्राम पर लड़के से हुआ प्यार
  • पत्नी को पति के अफेयर होने का शक होने लगा
  • पति-पत्नी के बीच बहुत बार हुआ झगड़ा

Mumbai Crime: कभी-कभी बहुत से लोगों के लिए प्यार उनकी ही जान का दुश्मन बन जाता है। ऐसा की एक मामला पुणे के हिंजवडी में सामने आया है। एक महिला को इंस्टाग्राम पर लड़के से प्यार हुआ और दोनों ने शादी रचाई, लेकिन पत्नी को पति के अफेयर का शक होने लगा। इसके बाद जालिम पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। मृत पत्नी को पति के ऑफिस में ही किसी महिला के साथ अफेयर होने का शक था, जिसको लेकर दोनों के बीच बहुत बार झगड़ा भी हो जाता था।

इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ हिंजवडी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश कर रही है। मृतक की पहचान कीर्ति हनुमंत बेडेकर (19) के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 20 जुलाई को वारदात को अंजाम देने के बाद उसका पति आशीष भोसले (23) घर में ताला लगाया और मौके से फरार हो गया।

मृत लड़की की मौसी ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत

मृतक की मौसी की शिकायत के आधार पर आशीष भोसले के खिलाफ हिंजवडी थाने में मामला दर्ज किया गया है। मृत लड़की की मौसी ने अपनी शिकायत में कहा है कि, लोनावाला में रहने वाली उनकी भतीजी ने इंस्टाग्राम पर सासवड निवासी आशीष भोसले से मुलाकात की। दोनों धीरे-धीरे सोशल नेटवर्किंग साइट पर करीब आ गए और अपने फोन नंबरों का आदान-प्रदान किया। बाद में, दोनों ने 10 दिसंबर, 2021 को मिलने का फैसला किया। उसी दिन, कीर्ति आशीष के साथ भाग गई और दोनों ने शादी कर ली।

पति का ऑफिस की एक महिला के साथ अफेयर

मौसी मनाली पवार को अपनी भतीजी की शादी के बारे में छह महीने बाद पता चला। कीर्ति अपनी मौसी से मिलने आई। हालांकि, जब मौसी ने उसके विवाहित जीवन के बारे में पूछा, तो वह टूट गई, क्योंकि वह ऑफिस में पति के अफेयर से परेशान थी, कीर्ति ने बताया था कि, उसके पति का ऑफिस की एक महिला के साथ अफेयर है। जबकि उसके पति ने दावा किया कि दूसरी महिला सिर्फ एक दोस्त थी, कीर्ति ने कहा कि वह उससे बात करना बंद कर दे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और आशीष ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि, पवार ने अपनी भतीजी को धैर्य रखने की सलाह दी क्योंकि वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।

पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

20 जुलाई को शाम 4 बजे हिंजेवाड़ी पुलिस स्टेशन से मनाली पवार को फोन आया कि उनकी भतीजी अपने घर में बेहोश पड़ी हुई है और उसे इलाज के लिए औंध अस्पताल ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मनाली पवार को सूचित किया कि उनके दामाद आशीष ने कीर्ति की हत्या कर दी और भाग गया। इस बीच, डॉक्टरों ने कीर्ति को मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में वरिष्ठ पीआई विवेक मुगलिकर ने कहा, 'आशीष भोसले का नाम पहले से ही सासवड पुलिस स्टेशन में धारा 363 (अपहरण की सजा) के तहत दर्ज है क्योंकि उसने कीर्ति से शादी कर ली थी जब वह नाबालिग थी। दोनों के कथित विवाहेतर संबंध को लेकर अक्सर विवाद होता था और वह व्यक्ति अक्सर कीर्ति के साथ मारपीट करता था। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि, उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद है और दुर्गंध आ रही है। धारा 302 (हत्या के लिए सजा), 498 (ए) (एक विवाहित महिला को आपराधिक इरादे से लुभाना या ले जाना या हिरासत में लेना) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है।'

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर