Mumbai: एग्जाम देने गई नाबालिग लड़की हुई गायब, शख्स ने शादी कर किया रेप, हुआ गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई में अधेड़ ने एक नाबालिग से शादी कर ली। बच्ची अपनी स्कूल की परीक्षा देने के लिए निकली थी और फिर वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद जानकारी होने पर पुलिस ने उसे खोजा और उसे और आरोपी को हिरासत में लिया।

Mumbai man caught for getting married with minor
गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद  
मुख्य बातें
  • एग्जाम देने गई लड़की गायब, की शादी
  • अधेड़ की 15 साल की लड़की से अवैध रूप से शादी
  • शिरडी मंदिर के परिसर से पति पत्नी गिरफ्तार

Mumbai: कालाचौकी पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपहरण कर अवैध रूप से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उस पर अपनी 15 वर्षीय प्रेमिका से शिरडी में अवैध रूप से शादी करने के आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस आरोप में उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी को मझगांव कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब पीड़िता अपने चचेरे भाई के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा देने गई थी। रात आठ बजे तक वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। 

जांच के लिए भेजा अस्पताल 

इसके बाद उसे मां-बाप उसे ढूंढने लगे। अगले दिन जब वह घर लौटी तो पुलिस ने उसे जांच के लिए केईएम अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं लड़की और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच में पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्होंने शादी के आयोजन में मदद की। इससे पहले दिसंबर में, एक 27 वर्षीय व्यक्ति को अग्रीपाड़ा पुलिस ने 15 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर शादी करने के बाद गिरफ्तार किया था। आरोपी पर शादी के बाद नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार करने का आरोप लगा था। आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होने के कारण लड़की की मां ने आरोपी से उसकी शादी करा दी थी।

आरोपी पति ने हैवानियत की हद पार

आरोपी ने पीड़िता को लगातार बंधक बनाया और कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।  इतना ही नहीं आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए अपने से छोटी उम्र की नाबालिग लड़की से जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। मना करने पर मारपीट की गई। नाबालिग ने आपबीती पुलिस को सुनाई। जिसके बाद नाबालिग के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर