Mumbai: 40 वर्षीय पेंटर का शव घर के बाथटब से बरामद, घर से सुसाइड नोट भी मिला

मुंबई के माटुंगा में 40 वर्षीय एक पेंटर का शव उसके घर से बरामद किया गया है। उसे उसके घर में ही बाथटब में बेसुध पाया गया जिसके बाद अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया।

painter found dead
पेंटर का शव घर के बाथटब से बरामद  |  तस्वीर साभार: Representative Image

मुंबई : मुंबई के माटुंगा शहर में 40 वर्षीय एक पेंटर का शव उसके घर से उसके बाथटब से बरामद किया गया। पुलिस ने गुरुवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि पहील दफा ये मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मृतक की पहचान राम इंद्रानिल कामथ के रुप में हुई है। पुलिस को शक है कि कामथ ने आत्महत्या की है। उसके घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है।

कामथ पेशे से एक पेंटर था। वह अविवाहित था और अपना मां व बहन के साथ माटुंगा में शंकर माथम रोड स्थित पलाई हाउस में रहता था। बुधवार दोपहर को वह बाथरुम गया और काफी देर होने के बाद भी बाथरुम से बाहर नहीं निकला। उसकी मां ने काफी देर बाद उसे बाथरुम में बाथटब के अंदर बेसुध अवस्था में पाया।

कामथ को बाद में सियोन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज कर ली है साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कामथ ने सुसाइड नोट में किसी को भी अपनी मौत के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने कहा है कि उसके परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज किए जाएंगे साथ ही उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर