Mumbai News: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर मिला महिला पुलिसकर्मियों को तोहफा, अब होगी तीन शिफ्ट में ड्यूटी

Mumbai Police- वीमेंस डे आठ मार्च को मनाया गया जिस दिन मुंबई पुलिस ने अपनी महिला पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी घोषणा करते हुए राहत दी। अब मुंबई में तैनात महिला पुलिसकर्मी 24 घंटे में दो नहीं बल्कि तीन शिफ्टों में काम करेंगी।

Mumbai Police
वीमेंस डे पर महिला पुलिसकर्मियों को तोहफा 
मुख्य बातें
  • महिला दिवस पर महिला पुलिस कर्मियों की लगी लॉटरी
  • मुंबई पुलिस आयुक्त ने महिला पुलिस कर्मियों को दिया तोहफा 
  • 24 घंटे में दो की जगह तीन शिफ्टों में करेंगी ड्यूटी

Mumbai Police: विश्व महिला दिवस के मौके पर मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने महिला पुलिस कर्मियों को तोहफा दिया। महिलाओं की ड्यूटी 12 घंटे से कम कर आठ घंटे कर दी गई है। 24 घंटे में दो शिफ्टों की जगह महिलाएं तीन शिफ्ट में काम करेंगी। पुलिस आयुक्त का यह आदेश मंगलवार से लागू हो गया है। प्रशासन का कहना है कि ड्यूटी अवधि कम होने से महिला पुलिस कर्मी घर-गृहस्थी और काम के बीच संतुलन बना सकती हैं।

अगले आदेश तक महिला पुलिस कर्मियों को यह सुविधा मिलती रहेगी। महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस डीजीपी के तौर पर पांडे ने इसी साल जनवरी में महिला कर्मियों के लिए आठ घंटे ड्यूटी की पहल की थी। संयोग से संजय पांडे जिन्होंने पहले राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया था, उन्होंने इस साल जनवरी में आठ घंटे ड्यूटी का शेड्यूल शुरू किया था।

महिला कर्मचारियों के लिए दो विकल्प

पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुसार महिला कर्मचारियों के लिए दो विकल्प हैं। पहले विकल्प में उन्हें सुबह 8 से दोपहर 3 बजे, फिर दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे और रात 10 से सुबह 8 बजे की तीन शिफ्ट में काम करना होगा। वहीं दूसरे विकल्प में सुबह 7 से दोपहर 3, दोपहर तीन से रात 11 और रात 11 बजे से सुबह 7 बजे का ऑप्शन भी दिया गया है।

मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे महत्वपूर्ण आदेश जारी किया

तत्कालीन पुलिस आयुक्त दत्ता पडसलगीकर ने अपने कार्यकाल के दौरान पुलिस अधिकारियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी शुरू की थी। 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात पुलिस के लिए यह सुखद फैसला था। लेकिन कोरोना महामारी ने पुलिस ड्यूटी के गणित को बिगाड़ दिया और काम के घंटे पहले की तरह फिर से शुरू कर दिए गए थे। अब जब संजय पांडे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाल लिया है तो उन्होंने महिला दिवस के मौके पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। महिला दिवस से लेकर अगले आदेश तक सभी थानों में महिला पुलिसकर्मी आठ घंटे तक ड्यूटी पर रहेंगी।

कम दबाव में होगी बेहतर ड्यूटी

काम करने के घंटे कम होने से महिला पुलिसकर्मियों पर अनावश्यक दबाव कम होगा और वे बेहतरी से ड्यूटी करेंगी। ड्यूटी के घंटे कम होने की घोषणा से महिला पुलिसकर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि थाने के साथ घर का काम भी जिम्मेदारी से पूरा कर पाएंगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर