Mumbai Hotel Conflict News: ऑर्डर को लेकर हुआ ऐसा विवाद, 3 स्टार होटल के कुक ने वेटर की कर दी बेरहमी से हत्या

Mumbai Hotel Conflict News: मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 3 स्टार होटल के वेटर की कुक ने हत्या कर डाली। दोनों का एक ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था।

Mumbai Police
ऑर्डर को लेकर हुआ ऐसा विवाद, 3 स्टार होटल के कुक ने वेटर की कर दी बेरहमी से हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई के 3 स्टार होटल में हुआ एक सनसनीखेज मर्डर
  • होटल के कुक ने वेटर को जान से मारा
  • दोनों के बीच हुआ था किसी बात को लेकर विवाद

Mumbai Hotel Conflict News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक 3 स्टार होटल के किचन कुक ने वेटर की बेरहमी से हत्या कर डाली। दोनों का एक खाने के ऑर्डर को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें गुस्से में आकर कुक ने वेटर के दिल के पास चाकू घोंप दिया। हमला इतना खतरनाक था कि मौके पर ही वेटर की मौत हो गई। चौंकाने वाली बात ये है कि हत्या करने के बाद भी कुक वहां से नहीं भागा और खुद को सरेंडर करने के लिए पुलिस का इंतजार करने लगा। पुलिस ने आरोपी कुक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कुक से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं वेटर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, 42 वर्षीय मृतक वेटर की पहचान जगदीश जलाल निवासी उत्तराखंड के तौर पर की गई है। जगदीश पिछले एक साल से अंधेरी ईस्ट इलाके के इस होटल में काम कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में बताया कि गुरुवार की देर रात एक कस्टमर ने जब ऑर्डर चेंच किया तो वेटर और कुक के बीच इस बात को लेकर बहस हो गई। दोनों की बहस काफी ज्यादा बढ़ भी गई, जो शुक्रवार सुबह के समय तक सो कर उठने के बाद जारी रही। वहां मौजूद अन्य स्टाफ दोनों के विवाद में बीच-बचाव करवाने की कोशिश भी करता रहा। 

पुलिस का इंतजार करता रहा आरोपी

जब विवाद नहीं थमा तो 27 वर्षीय कुक माधव मंडल दौड़कर किचन गया और चाकू लेकर आया। इससे पहले कि कोई उसे रोकता या रिएक्ट करता, उसने तेजी के साथ चाकू को जगदीश के सीने में घोंप दिया। चाकू जगदीश के दिल के पास जाकर लगा जिस वजह से मौके पर ही खून बहने के बाद उसकी मौत हो गई। वेटर की मृत्यु होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर, मर्डर करने के बाद वह भागा नहीं बल्कि पुलिस के आने का इंतजार करता रहा। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कुक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर