Mumbai News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने पकड़ा, हुआ खुलासा

Mumbai News: मुंबई में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार डाला। हालांकि, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Mumbai Police
मुंबई में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई में महिला ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा
  • दोनों के इश्क के बीच रोड़ा बन गया था पति
  • पति को मारने वाली महिला और उसका प्रेमी अरेस्ट

Mumbai Crime News: इश्क में डूबा इंसान कई बार अपने रिश्तों तक को भूल जाता है और ऐसी गलती कर बैठता है जिसका पछतावा करने के लिए पूरी उम्र भी छोटी पड़ जाती है। ऐसा ही एक खौफनाक और रिश्तों को शर्मसार करता हुआ मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को ही मौत के घाट उतार डाला। पुलिस ने आरोपी प्रेमी और महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मुंबई के गोवांडी के बैगनवाड़ी इलाके का है। जहां कुछ दिनों पहले एक 34 साल के शख्स की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से पुलिस आरोपियों को तलाश रही थी। पुलिस जांच में यह खुलकर आया कि शख्स की हत्या के पीछे उसी की पत्नी और प्रेमी का हाथ था। पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 

महिला और प्रेमी के बीच का रोड़ा था पति 

मृतक की पत्नी का अफेयर किसी और शख्स के साथ चल रहा था। इन दोनों लव स्टोरी में पति किसी विलन से कम नहीं था। महिला शादीशुदा होने की वजह से बंधंन में बंधी हुई थी, जिससे वह तंग आ चुकी थी। प्रेमी से छुप-छुपकर प्यार काफी मुश्किल हो गया था। इसी को देखते हुए महिला ने अपने प्रेमी के साथ यह खौफनाक कदम उठाया और अपने पति को ही मार डाला। हत्या के बाद केस मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। शिवाजी नगर पुलिस हत्या के आरोपियों को ढूंढ रही थी। इसी बीच पुलिस को पत्नी पर शक हुआ और धीरे-धीरे सारी परतें खुलकर सामने आई गईं। पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया। दोनों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर