Mumbai Police : रात में होने वाले अपराधों पर अब मुंबई पुलिस की नजर, अब ड्यूटी पर रहेंगे सीनियर अफसर

Mumbai Police: मुंबई रात में होने वाले अपराध पर काबू पाने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने नया कदम उठाया है। सभी सीनियर पुलिस अफसरों को अब रात में ड्यूटी करनी होगी।

Mumbai Police
रात में होने वाले अपराधों पर अब मुंबई पुलिस की नजर  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रात को होने वाले अपराध पर मुंबई पुलिस की कड़ी नज़र
  • मुंबई पुलिस ने सभी सीनियर पुलिस अफसरों को रात्रि-ड्यूटी का दिया निर्देश
  • रात के समय होने वाले क्राइम पर कंट्रोल करने की कोशिश में मुंबई पुलिस कमिश्नर

Mumbai Police: मुंबई में लगातार रात्रि गश्त के दौरान बढ़ रहे अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर ने पहले विभाग पर नियंत्रण करना शुरू किया है। शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुंबई पुलिस ने नया कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नर ने अब सभी सीनियर पुलिस अफसरों को नाइट ड्यूटी करने का निर्देश दिया है। फिलहाल पुलिस की रात्रि गश्त होने से अपराधियों के हौसले टूटने के आसार नज़र आते है। रात में बढ़ते अपराध ग्राफ का कारण अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है. फिलहाल कमिश्नर की ओर से सभी सीनियर पुलिस अधिकारी को रात्रि-ड्यूटी करने का निर्देश जारी कर समझाइश दी गई है।

पुलिस कमिश्नर संजय पांडे की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक अब सभी सीनियर पुलिस अफसरों को हर 15 दिन में एक बार नाइट ड्यूटी करनी होगी। इनमें जॉइंट पुलिस कमिश्नर के लेवल तक के अफसर शामिल होंगे। मुंबई पुलिस कमिश्नर के आदेश के मुताबिक नाइट ड्यूटी के इस आदेश की जद में कानून-व्यवस्था, अपराध, प्रशासन, यातायात और आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी भी शामिल होंगे। इन शाखाओं के जॉइंट कमिश्नर भी वर्दी पहनकर रात में ड्यूटी के लिए निकला करेंगे।

पुरानी व्यवस्था होगी बहाल

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, मुंबई में पहले डीसीपी स्तर के अधिकारी नियमित रूप से कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए नाइट ड्यूटी करते थे। अब उस व्यवस्था को दोबारा से बहाल करवाया जाएगा। इस संबंध में निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। ऐसा करने से रात में होने वाले अपराधों पर काफी हद तक लगाम लग जाएगी।

एक अधिकारी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया की अमन चैन कायम रखने की अहम जिम्मेदारी पुलिस को  निभाने को दिन में ड्यूटी व रात में गश्त करने वाले पुलिस कर्मियों को स्वस्थ बने रहने को जरूरी आठ घंटे की नीद में मयस्सर नहीं होती। दिन भर मुस्तैदी से ड्यूटी के बाद अब रात में गश्त भी लगाना पड़ेगा। दिन को ड्यूटी रात में गश्त ये बहुत मुश्किल काम है, हमारे स्वाथय पर इसका बुरा असर पड़ेगा, इन सबके बावजूद निर्देश का पालन करना पड़ेगा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर