Mumbai Drugs Mafia: मुंबई में ड्रग्स माफियाओं की अब खैर नहीं, नकेल कसने को पुलिस ने बनाया ये स्पेशल प्लान

Mumbai Drugs Mafia:मुंबई को ड्रग्स फ्री करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त ने स्पेशल टीम तैयार की है। टीम ने अब तक 63 मामले दर्ज कर आठ करोड़ रुपए से अधिक के ड्रग्स और नशे का सामान जब्त किया है। 

Mumbai Drugs Mafia
मुंबई में ड्रग्स माफियाओं की अब खैर नहीं 
मुख्य बातें
  • मुंबई को ड्रग्स फ्री करने के लिए मुंबई पुलिस तैयार 
  • पुलिस टीम अब तक कर चुकी 63 मामले दर्ज 
  • पुलिस की एक दर्जन से अधिक स्पेशल टीमें तैयार

Mumbai Drugs Mafia: मुंबई को ड्रग्स फ्री करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त ने स्पेशल टीम तैयार की है, जो नशेड़ियों की नाक में दम कर देगी और मुंबई में चल रहे इस अवैध धंधे को बंद करवाएगी। यह टीम शहर में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम ने अब तक 63 मामले दर्ज कर आठ करोड़ रुपए से अधिक के ड्रग्स और नशे का सामान जब्त किया है। इस मामले को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय सख्त हो गए हैं। उन्होंने ड्रग्स तस्करों पर कड़क कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

दरअसल आयुक्त ने चार्ज लेने के बाद शहर में नागरिकों से उनकी समस्याओं संबंधित जानकारी मांगी थी। उसके अनुसार हर रविवार को सोशल मीडिया के माध्यम से नागरिक अपना संदेश पहुंचा रहे हैं। ऐसे में नशे के कारोबार को लेकर काफी शिकायत मिली थी, जिसे आयुक्त ने गंभीरता से लिया। उन्होंने अपने अधिकारियों को महानगर को ड्रग्स फ्री करने का आदेश दिया। आयुक्त के आदेश के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और शिकंजा कस रही है। 

मुंबई शहर के लिए स्पेशल टीम 

मुंबई शहर को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए पुलिस की एक दर्जन से अधिक स्पेशल टीमें तैयार की गई हैं। ये टीमें सादी वर्दी में अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। अब तक 63 मामले दर्ज किए गए हैं। आयुक्त ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही यह आंकड़ा बढ़ जाएगा। इस टीम से जुड़े पुलिसकर्मी नशे की खरीद-बिक्री से जुड़े तस्करों, खुदरा विक्रेताओं एवं माफिया के खिलाफ दिन-रात कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। अब तक करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए के मादक पदार्थों को जब्त किया है।

मुंबई और सफेद जहर का नाता 

आपको बता दें कि मुंबई में हमेशा से ही नशे के कारोबारियों की गंदी नजर रही है। यहां अकसर ड्रग्स और अवैध नशे के जुड़े काले धंधों को लेकर पुलिस बड़ी कार्रवाई करती रही है। पुलिस लगातार इस अवैध धंधे पर काबू पाने की कोशिशें कर रही है। इसी कड़ी में कई बड़ी रेड भी डाली गई हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर