Mumbai Woman Murder : मुंबई में मर्डर मिस्ट्री, बैग में ​मिला महिला का शव, हालत देख सिहर उठे सब

Mumbai Woman Murder : मुंबई में रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

Mumbai railway police
मुंबई में बैग में ​मिला महिला का शव, हालत देख सिहर उठे सब   |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • मुंबई में रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
  • ट्रैक पर पड़े बैग में बंद थी महिला की लाश
  • पुलिस ने शक के आधार पर एक को पकड़ा

Mumbai Woman Murder : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव एक बैग से बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या काफी बेरहमी के साथ की गई है। पहले उसका गला काटा गया और उसके शरीर पर कई जगहों पर चाकू घोंपने के निशान मिले हैं। पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में भी लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पुलिस को रेलवे ट्रैक पर एक शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना मिलते ही महीम इलाके के रेलवे ट्रैक पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को महिला का शव एक बैग में बंद मिला। पुलिस ने महिला की पहचान 28 साल की सारिका दामोदार के रूप में की गई है। शव मिलने के बाद जब पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली तो एक संदिग्ध नजर आया जिसे पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में ले लिया है। मुंबई रेलवे पुलिस स्टेशन पर संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

महिला का शव बरामद होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बेशक एक संदिग्ध पुलिस की पकड़ में है लेकिन अभी पुलिस मर्डर मिस्ट्री को सोल्व करने की कोशिश कर रही है। अभी जो संदिग्ध पकड़ा गया है, पूरी तरह साफ नहीं है कि, उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। इसी वजह से पुलिस संदिग्ध से पूछताछ कर सच जानने की कोशिश कर रही है। जीआरपी पुलिस ने संदिग्ध को गोरेगांव इलाके से गिरफ्तार किया है। 

पुलिस इस मामले में अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। वहीं महिला की हत्या को लेकर पुलिस का कहना है कि, उसे गला रेतकर मारा गया है। इसके साथ ही शरीर पर कई जगहों पर चाकू जैसी वस्तु से हमला किया गया है। फिलहाल जांच चल रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर