Mumbai spider-man case: स्पाइडर मैन बनकर करते थे चोरी, मुंबई पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार

मुंबई समाचार
Updated Feb 21, 2022 | 22:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Mumbai spider-man case: मुंबई पुलिस ने स्पाइडर मैन की तरह घरों में घुस कर चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों पर कई थानों में मुकदमें दर्ज थे। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी राजस्थान से हुई है। कई दिनों से से घरों में हो रही थी सोना चांदी चुराने की वारदातें।

Mumbai Police arrested two thieves
मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किए दो चोर  
मुख्य बातें
  • मुंबई के मलाड में पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा।
  • स्पाइडर मैन की तरह दीवार चढ़कर करते थे चोरी।
  • कई दिनों से मुंबई पुलिस कर रही थी चोरों की तलाश।

 Mumbai spider-man case: मुंबई की मलाड पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों की पहचान अब्दुल इंदिरा शेख और मनोज जैन के रूप में हुई है। मलाड में दोनों लूटपाट कर रहे थे इस दौरान आवाज से लोगों की नींद टूटी, तो उन्हें पकड़ा गया। बताया जाता है कि स्पाइडर मैन की तरह ये चोर दीवार पर चढ़कर या फिर ग्रिल काटकर लोगों के घरों में घुस जाते थे और भीषण चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

इन दिनों घर से सोने-चांदी के जेवरात की चोरी बढ़ती जा रही थी। इस संबंध में पुलिस में शिकायत भी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की और चोरों को दबोच लिया। उनमें से एक दीवार पर चढ़कर या ग्रिल काटकर और दूसरा घर में घुस कर आभूषण या अन्य कीमती चीजें चुरा लेता था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि चोरी के जेवर एक अन्य आरोपी को बेचे जा रहे थे, जिसे गिरफ्तार किया गया था।

मुख्य आरोपी अब्दुल शेख भी गिरफ्तार

43 वर्षीय अब्दुल इंद्रिस शेख मलाड में चोरी में शामिल था। यह लोगों के घरों में घुसकर जेवर चोरी करने का काम करता था। इसकी शिकायत पर पुलिस कई दिनों से अब्दुल की तलाश में थी। जिसके बाद मुख्य आरोपी अब्दुल शेख के साथ ही  जेवर बेचने वाले 49 वर्षीय मनोज जैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान से हुई मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

7 फरवरी को मलाड पुलिस स्टेशन में चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस चोरी में दो घरों में 15 लाख नकद और 21 अन्य आभूषण शामिल हैं। इस संबंध में मलाड थाने की अपराध शाखा के दो अधिकारियों ने जांच शुरू की। गोराई थाने के 16 लोगों की टीम समेत अन्य थाना के पुलिस कर्मी चोरों की तलाश में थे। जानकारी के अनुसार आरोपी अब्दुल इंद्रिस शेख को पकड़ने के लिए एक टीम राजस्थान रवाना हुई। आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसके साथी मनोज जैन को भी तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।

नाले में मिला 21 औंस सोना

उल्लेखनीय है कि जब आरोपी ने मनोज जैन को सोने के जेवर दिखाए तो उसने कहा कि यह झूठ है। इसलिए उसने पास के ओशिवारा नाले में गहनों से भरी एक थैली फेंक दी। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने नाले में एक थैली फेंकी थी। उसके बाद पुलिस ओशिवारा नाला में गई तो उसे गहनों से भरी एक थैली मिली। पुलिस ने थैली से 21 औंस सोने के आभूषण जब्त किए।


कई मामलों में दर्ज थे मुकदमें

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अब्दुल इंद्रिस शेख इससे पहले भी इसी तरह के कई अपराध कर चुका है। आरोपियों के खिलाफ ठाणे ग्रामीण, मीरा भायंदर और अन्य जगहों पर कई मामले दर्ज हैं। खासतौर पर आरोपी अब्दुल इंद्रिस शेख स्पाइडर मैन की तरह लोगों के घरों या इमारतों में सेंध लगाता था। पुलिस ने विभिन्न कंपनियों से चांदी के सिक्के, विभिन्न प्रकार की घड़ियां भी जब्त की हैं। गिरफ्तार दोनों लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर