Mumbai Crime: मुंबई में खुद को आईपीएस अधिकारी बता महिलाओं से ठगी करने वाला गिरफ्तार, ऐसे करता था धोखाधड़ी

Mumbai Police: मुंबई पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी ने कई महिलाओं को एक आईपीएस अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर ठगा है। उसने वैवाहिक साइट के जरिए कई महिलाओं को धोखा दिया है।

Mumbai Crime News
मुंबई में आईपीएस अधिकारी बन महिलाओं से ठगी करने वाला गिरफ्तार   |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मैट्रिमोनियल साइट पर खुद की आईपीएस अधिकारी की बनाई थी प्रोफाइल
  • फेक प्रोफाइल के जरिए महिलाओं से संपर्क करता देता था आरोपी
  • एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा था आरोपी ने

Mumbai News: राजधानी मुंबई से चौकाने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि, साकी नाका पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मैट्रीमोनियल साइट पर खुद को पुलिस अधिकारी बताकर कई लड़कियों को धोखा दे रहा था। पुलिस ने बताया कि, आरोपी ने वैवाहिक साइट पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर फेक प्रोफाइल बनाई हुई थी। यहां तक की उसने अपने पिता को भी एक रिटायर्ड सेना अधिकारी बताया था। अपनी इस नकली प्रोफाइल के जरिए वह महिलाओं से संपर्क किया करता था और फिर बाद में उन्हें धोखा देकर फरार हो जाता था।

बता दें कि, पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी अभिजीत घड़वे को घाटकोपर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया है कि, घड़वे ने अपनी वैवाहिक प्रोफाइल में आईपीएस अधिकारियों की तस्वीरें भी पोस्ट की थीं। आरोपी ने महिलाओं को धोखा देने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी ऐसी ही तस्वीरें पोस्ट की हुई थीं।

आरोपी ने लड़की को ऐसा फंसाया जाल में

मिली जानकारी के अनुसार, साकी नाका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि, "आरोपी नवंबर में, उसने एक वैवाहिक वेबसाइट पर एक 26 वर्षीय लड़की से संपर्क किया था। उसने लड़की को बताया कि, वह एक आईपीएस अधिकारी है। उसने लड़की से ये भी कहा था कि, उसके पिता एक रिटायर्ड सेना अधिकारी हैं। और वह सतारा में एक फार्म चलाने का काम करते हैं। इसके बाद दोनों की अच्छी दोस्ती हो गई और फिर महीनों तक वे एक दूसरे के साथ चैट पर बात करते रहे। इसी बीच घड़वे ने लड़की से कहा कि, वह इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड कंपनी में उसकी प्रबंधन अधिकारी के तौर पर जॉब लगवा सकता है। नौकरी का लालच देकर उसने लड़की से 73,900 रुपये लिए जिसके बाद उसने उसे एक फर्जी पहचान पत्र और एक डुप्लीकेट नियुक्ति पत्र भी दे दिया था।

कई महिलाओं को दे चुका है धोखा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि, बाद में लड़की को पता चला कि, डॉक्यूमेंट्स तो नकली हैं। इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि, वह और भी महिलाओं से मिल चुकी है, जिन्हें आरोपी ने इसी तरह से झांसे में फंसाया था। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को घाटकोपर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में लग गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर