Mumbai Crime News: सावधान ! मुंबई में घूम रहा है महिलाओं को ठगने वाला सीनियर सिटीजन गिरोह, एक आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई में एक अलग तरह के ठगी करने वाले गिरोह का पता चला है। यह सीनियर सिटीजन का गिरोह है, जिसमें बुजुर्ग ठग शामिल हैं, जो बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। पुलिस ने 62 साल के एक ठग को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime News
मुंबई में घूम रहा है ठगी करने वाला सीनियर सिटीजन गिरोह  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • सीनियर सिटीजन गिरोह बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाता है
  • पुलिस ने 62 साल के एक ठग को गिरफ्तार किया है
  • भाई-बहन की तरह बातचीत कर गहने ठग कर भाग जाते थे आरोपी

Mumbai Crime News: देश में ठगी के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज आम मासूम लोग किसी न किसी ठग का शिकार हो रहे हैं। इस बीच मुंबई में एक अलग तरह के ठगी करने वाले गिरोह का पता चला है। यह सीनियर सिटीजन का गिरोह है, जिसमें बुजुर्ग ठग शामिल हैं, जो बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं और उनसे पैसे ऐंठते हैं। मुंबई की गोवंडी पुलिस ने 62 साल के एक ठग को गिरफ्तार किया है, जिस पर कई बुजुर्ग महिलाओं के साथ ठगी करने का आरोप है। 

आरोपी ठग का नाम आसिफ शब्बीर सैयद है और उस पर करीब 58 ठकी के मामले दर्ज हैं। पुलिस का आरोप है कि आसिफ शब्बीर सैयद घर से बार घूम रही बुर्जुग महिलाओं के ठगी करता था। ठगी के मामले में वह अकेला आरोपी नहीं, उसका पूरा गैंग है, जिसमें कई लोग शामिल हैं। 

ठग करता था महिलाओं से मदद मांगने का बाहना

पुलिस के हत्थे चढ़ा आसिफ शब्बीर सैयद पूर्वी उपनगर के मानखुर्द, गोवंडी और चेंबूर सहित कई  इलाकों में घूमता था और बुजुर्ग महिलाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाता था। पहले वह महिलाओं से मदद मांगने का बाहना करता और फिर भाई-बहन की तरह बातचीत कर उसके गहने और बाकी कीमती चीजें ठग कर भाग जाता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 जून को 70 साल की एक महिला अपने घर जा रही थी। बीच में खराब रास्ता होने की वजह से उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। ऐसे में महिला ने आसिफ शब्बीर सैयद से रास्ता पार करवाने के लिए मदद मांगी थी। 

महिला के 80 हजार के गहने लूटकर भाग गया आरोपी

इस दौरान आरोपी आसिफ ने महिला से कहा कि खराब रास्ते पर चलने से वह गिर सकती है, जिससे उसके गहने भी खराब हो सकते हैं। आसिफ की बात मान महिला ने उसे एक थैली में मोबाइल, गहने और बाकि जरूरी चीजें थमा दी और रास्ता पार करने लगी। कुछ दूर जाने के बाद आसिफ ने महिला को थैली वापस लौटा दी और तुरंत वहां से चला गया। वहीं जब महिला ने थैली देखी तो उसमें कुछ नहीं है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आसिफ जो गहने लेकर गायब हुआ है उसकी कीमत 80 हजार रुपये है। महिला की शिकायत पर गोवंडी पुलिस ने अज्ञात शख्स के नाम मामला दर्ज कर लिया और उसके बाद पुलिस आरोपी आसिफ शब्बीर सैयद को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। फिलहाल आरोपी के गैंग के इन्य सदस्य फरार हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर