Mumbai Crime News: शर्मनाक! मुंबई में 6 नाबालिगों ने 13 साल के बच्चे के साथ की घिनौनी करतूत, केस दर्ज

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 6 नाबालिगों ने मिलकर एक 13 साल के बच्चे के साथ घिनौनी करतूत को अंजाम दिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

 Mumbai News
मुंबई में 6 नाबालिगों ने 13 साल के बच्चे के साथ की घिनौनी करतूत  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • मुंबई से सामने आया शर्मनाक मामला
  • नाबालिग बच्चे के साथ घिनौनी करतूत
  • गंदी हरकत करने वाले आरोपी भी नाबालिग

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 6 नाबालिगों ने एक 13 साल के बच्चे के साथ घिनौनी हरकत की है। चौंकाने वाली बात ये है कि, एक या दो बार नहीं बल्कि पिछले कई महीनों से आरोपी नाबालिग बच्चे का शोषण कर रहे थे। उन्होंने उसकी एक वीडियो भी बनाई हुई थी जिसके दम पर उसे ब्लैकमेल करते थे और उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मार्च महीने से पीड़ित का शोषण शुरू किया था जो जून महीने तक चलता रहा। इसकी शुरुआत सबसे पहले एक आरोपी से हुई जिसने पीड़ित का शारीरिक शोषण किया और इस दौरान उसकी वीडियो रिकॉर्ड कर ली। जिसके बाद लगातार पीड़ित को शिकार बनाया गया और आरोपियों की संख्या भी बढ़ती चली गई। बच्चा अपने साथ हो रही प्रताड़ना का विरोध करता तो उसे मारपीट और अन्य तरह की धमकी दी जाती थी।

पीड़ित को ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी

सबसे चौंकाने वाली बात है कि सभी आरोपी और पीड़ित एक ही चॉल के रहने वाले हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं। आरोपियों के पास पीड़ित की कई अश्लील वीडियो भी हैं जिनके दम पर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। एक दिन वीडियो व्हाट्सएप के जरिए वायरल हो गई जिसके बाद बच्चे के परिवार को इस बात की जानकारी लगी। जिसके बाद पीड़ित के परिजनों ने पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी नाबालिग आरोपियों के खिलाफ धारा 377, धारा 506, आईटी एक्ट सेक्शन 67, 67 बी समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। दूसरी ओर, पुलिस उनसे पूछताछ कर बाकी जानकारियां भी लेने की कोशिश कर रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर