Mumbai Crime: मां से मिलने के लिए कहने पर 5 साल के मासूम को सिगरेट से दागता था जालिम पिता, जानें मामला

Mumbai Crime: बिजनेसमैन पर आरोप है कि वह अपने पांच साल के बेटे को सिगरेट से जलाता था। आरोपी पिता बच्चे के साथ यह बर्बरता इसलिए करता था क्योंकि मासूम अपनी मां से मिलने के लिए कहता था। पीड़ित मासूम की मां की शिकायत के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai Crime
5 साल के मासूम पर हैवान पिता का जुल्म, सिगरेट से दागा  |  तस्वीर साभार: Representative Image
मुख्य बातें
  • बिजनेसमैन अपने पांच साल के बेटे को सिगरेट से जलाता था
  • मासूम अपनी मां से मिलने के लिए कहता था
  • आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

Mumbai Crime: मुंबई के शांतिनगर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। इस इलाके में रहने वाले एक बिजनेसमैन को पुलिस ने अपने पांच साल के बच्चे के साथ बर्बरता दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बिजनेसमैन पर आरोप है कि वह अपने पांच साल के बेटे को सिगरेट से जलाता था। आरोपी पिता बच्चे के साथ यह बर्बरता इसलिए करता था क्योंकि मासूम अपनी मां से मिलने के लिए कहता था। 

इतना ही नहीं आरोपी बच्चे को उसकी मां से न मिलने की धमकी भी देता रहता था। पीड़ित मासूम की मां की शिकायत के बाद आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला और आरोपी बीते कुछ वक्त से अलग रह रहे थे। ऐसे में माता-पिता अलग-अलग वक्त पर अपने बच्चे के साथ रहते थे। 

बेटे की कस्टडी के लिए लड़ रहे हैं आरोपी और उसकी पत्नी

घटना तब हुई जब लड़का अपने पिता के साथ था और मां ने लड़के को नहलाते वक्त उसके शरीर पर सिगरेट से जलने के निशान देखे। पुलिस ने बताया है कि 33 वर्षीय आरोपी फहीम खान और उसकी पत्नी सन्नानु शेख लंबे समय से वैवाहिक विवाद में हैं। एक साल से वह तलाक और अपने इकलौते बेटे की कस्टडी के लिए लड़ रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में मां ने अपने पति के खिलाफ बच्चे को जबरन ले जाने के आरोप में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। 

इस तरह पता चली मासूम के साथ हुई बर्बरता

शांतिनगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग पिछले 10 दिनों से अपने पिता के साथ था। ऐसे में मां मासूम की अचानक उससे मुलाकात करने के लिए पति के घर चली गई। इस दौरान मां ने बच्चे को दो दिन के लिए अपने साथ ले जाने को कहा। घर ले जाने के बाद जब मां अपने बेटे को नहला रही थी, तो उसे बच्चे के हाथ और पैर पर जलने के कुछ निशान मिले। वह घरबारा कर उसे अस्पताल ले गई। डॉक्टर ने उसे बताया कि यह सिगरेट से जले हुए निशान हैं। बच्चे की मां के अनुसार मासूम ने बताया था कि वह अपनी मां के साथ न जाने की बात स्वीकार करने और सहमत होने से इनकार करने के लिए उसके पिता ने उसको दंडित किया था। शांतिनगर थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शीतल राउत ने कहा, 'हमने किशोर न्याय अधिनियम 2015 और आईपीसी की धारा 324 के तहत आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। लड़का ठीक है लेकिन जलने की चोटों का इलाज चल रहा है।'

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर