Mumbai Weather: मुंबई समेत इन इलाकों में गर्म हवाओं की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Mumbai Weather: मुंबई में मार्च में ही गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। मौसम विभाग ने आने वाले दिन में लू चलने की चेतावनी दी है। मुंबई समेत ठाणे में भी गर्मी बढ़ने से लू चलने की चेतावनी है।

Mumbai Weather Update
मुंबई/ ठाणे के लिए 16 मार्च तक लू चलने की चेतावनी 
मुख्य बातें
  • मुंबई/ ठाणे के लिए 16 मार्च तक लू चलने की चेतावनी
  • ठाणे जिले में 16 मार्च तक गर्म हवाओं की आशंका
  • मुंबई के कोलाबा में दिन का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Mumbai Weather: मुंबई के सांताक्रूज मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के छह जिलों के लिए 16 मार्च तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वही आईएमडी ने कहा कि, कुछ हिस्सों पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग में गंभीर गर्मी की स्थिति 14 मार्च से 16 मार्च तक दो दिन रहने का अनुमान है। आईएमडी ने आगे गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ क्षेत्रों और महाराष्ट्र के कोंकण में भीषण गर्मी की लहर और तटीय कर्नाटक, गुजरात और राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति की भविष्यवाणी की। अगले 2 दिनों के लिए गुजरात क्षेत्र में गर्मी की लहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। तापमान 1-2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बढ़ सकता है और सौराष्ट्र और गुजरात क्षेत्रों में भीषण गर्मी की आशंका है। अहमदाबाद में तापमान 40-41 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। 

रविवार को मुंबई के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद लू की चेतावनी आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, आईएमडी सांताक्रूज मौसम स्टेशन ने एक दिन का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था, जो सामान्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सामान्य से छ: डिग्री सेल्सियस ऊपर, कोलाबा में दिन का तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि रात का तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जैसा की उपरोक्त टीओआई रिपोर्ट में कहा गया है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि, ये हवाएं शुष्क होती हैं इसलिए इससे नमी का स्तर कम हो जाता है।

मार्च से ही भीषण गर्मी

साफ आसमान के साथ एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ, यह स्थिति तापमान को नीचे नहीं आने देगी और या तो वही रहेगी या बढ़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च में ही गर्मी बढ़ने की चेतावनी दे दी है। ऐसे में संभावना है कि, बारिश भी जल्द इलाके में आएगी। वहीं लोगों को गर्मी से बचने के लिए पहले ही इसकी चेतावनी और अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर