Mumbai Water Cut News: मुंबई के ठाणे में बुधवार से जलापूर्ति रहेगी ठप, जानिए कब तक नहीं आएगा शहर में पानी

Water Cut In Thane: मुंबई के ठाणे इलाके में बुधवार को सुबह नौ बजे से जलापूर्ती 24 घंटे के लिए बाधित रहेगी। मरम्मत कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। नगर निगम की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वह पानी का संचयन करें। जहां आवश्यकता हो वहीं पानी खर्च करें।

 mumbai water supply news
मुंबई के ठाणे इलाके में बुधवार को 24 घंटे नहीं आएगा पानी (प्रतीकात्मक तस्वीर)  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बुधवार सुबह 9 बजे से 24 घंटे के लिए बंद रहेगी जलापूर्ति
  • जलापूर्ति के फिर से शुरू होने पर एक से दो दिन तक लो प्रेशर की रहेगी समस्या
  • नगर निगम ने लोगों से पानी का संचयन कर समुचित उपयोग करने की अपील की

Mumbai Water Cut News: मुंबई के ठाणे इलाके में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। एसटीईएम प्राधिकरण मानसून से पहले आवश्यक दैनिक रखरखाव और मरम्मत कार्य करेगा और इन कार्यों के कारण बुधवार को ठाणे शहर की पानी की आपूर्ति  बाधित रहेगी। ठाणे इलाके में पानी की आपूर्ति काट दी जाएगी। इस बीच ठाणे नगर निगम के जलापूर्ति विभाग ने जानकारी दी कि अपनी खुद की जलापूर्ति योजना तैयार कर शहर में कुछ समय के लिए जलापूर्ति रखने की योजना बनाई गई है।

मुंबई शहरवासियों को हर कुछ समय के अंतराल के बाद पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। भले ही पानी की आपूर्ति कुछ घंटों के लिए रोक दी जाती है लेकिन लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है। ठाणे के इलाकों में पानी की समस्या होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इलाके के लोगों को अगले कुछ दिनों तक लो प्रेशर पानी की समस्या से भी दो-चार होना पड़ सकता है।

इन इलाकों में होगी पानी की कटौती

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार 15 जून को सुबह 9 बजे से गुरुवार 16 जून को सुबह 9 बजे तक शहर की जलापूर्ति बंद रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक घोड़बंदर रोड, पाटलीपाड़ा, पवारनगर, कोठारी कंपाउंड, आजादनगर, डोंगरीपाड़ा, वाघबिल में जलापूर्ति बंद रहेगी। समतानगर, रितुपार्क, सिद्धेश्वर, इटरनिटी, जॉनसन, जेल, साकेत, उत्तलसर, रेटीबंदर, कलवायचा और मुंब्रा के कुछ हिस्सों में बुधवार को रात नौ बजे से गुरुवार सुबह नौ बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इस बंद के बाद अगले एक से दो दिनों तक लो प्रेशर से पानी सप्लाई हो सकती है।

नगर निगम की लोगों से अपील

बुधवार से 24 घंटे के लिए जलापूर्ती ठाणे इलाके में बाधित रहेगी। इस दौरान नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि आपूर्ति बंद होने से पहले आवश्कता अनुसार जल संचयन कर लें। कटौती के दौरान पानी की सप्लाई न होने पर संचियत पानी का उचित उपयोग करें। जहां आवश्यकता हो वहीं पानी खर्च करें, इससे पानी की किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर